गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

लोक जनशक्ति पार्टी ने यूपी चुनाव के लिए कसी कमर : “क्यों मांगे उधार अब अपना नेता तैयार” नारे से बढ़ाई सियासी गर्मी

गोरखपुर | 17-May-2026 06:10 PM | 47 |
गोरखपुर
“क्यों मांगे उधार अब अपना नेता तैयार” नारे से बढ़ाई सियासी गर्मी

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर प्रदेश की राजनीति धीरे-धीरे गर्माने लगी है। सभी राजनीतिक दल अपनी रणनीति को अंतिम रूप देने में जुटे हुए हैं। इसी क्रम में लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) ने भी प्रदेश में अपनी राजनीतिक सक्रियता तेज कर दी है। पार्टी संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और जमीनी पकड़ बढ़ाने के लिए लगातार बैठकों, कार्यकर्ता सम्मेलनों और जनसंपर्क अभियानों का आयोजन कर रही है।
प्रदेश की राजधानी लखनऊ समेत कई जिलों में पार्टी के बड़े-बड़े पोस्टर और होर्डिंग्स लगाए गए हैं। इन पोस्टरों पर लिखा नारा — “क्यों मांगे उधार, अब अपना नेता तैयार” — राजनीतिक गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस नारे के जरिए पार्टी यह संदेश देने की कोशिश कर रही है कि वह आगामी विधानसभा चुनाव में किसी दूसरे दल के सहारे नहीं, बल्कि अपने दम पर चुनाव लड़ने की तैयारी में है।
पार्टी सूत्रों के मुताबिक प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान के निर्देश पर प्रदेश, मंडल, जिला और विधानसभा स्तर पर संगठनात्मक ढांचे को मजबूत किया जा रहा है। अब बूथ स्तर तक समीक्षा बैठकों और कार्यकर्ता सम्मेलनों का दौर शुरू हो चुका है। इन बैठकों में नए कार्यकर्ताओं को जोड़ने, पुराने पदाधिकारियों को सक्रिय करने और मतदाता सूची में अधिक से अधिक नाम जुड़वाने पर विशेष जोर दिया जा रहा है।
लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) का मानना है कि उत्तर प्रदेश में दलित, अति पिछड़ा और वंचित समाज चुनाव में निर्णायक भूमिका निभा सकता है। पार्टी इसी सामाजिक समीकरण को साधने की रणनीति पर काम कर रही है। “अपना नेता तैयार” नारे के जरिए पार्टी दलित और वंचित वर्ग को यह संदेश देना चाहती है कि अब उन्हें नेतृत्व के लिए किसी अन्य दल की ओर देखने की जरूरत नहीं है।
प्रदेश अध्यक्ष अरविंद पासवान ने कहा कि पार्टी 2027 विधानसभा चुनाव को लक्ष्य बनाकर संगठन विस्तार अभियान चला रही है। उन्होंने बताया कि हर बूथ पर 10 युवाओं और 5 महिलाओं की टोली तैयार की जा रही है, ताकि पार्टी की नीतियों और रामविलास पासवान के विचारों को घर-घर तक पहुंचाया जा सके। उन्होंने दावा किया कि पार्टी उत्तर प्रदेश में सिर्फ “किंगमेकर” नहीं, बल्कि सत्ता में भागीदारी के लिए मजबूत दावेदारी पेश करने की तैयारी कर रही है।
उन्होंने यह भी बताया कि पार्टी प्रमुख चिराग पासवान का जल्द ही उत्तर प्रदेश दौरा प्रस्तावित है, जहां वे कई बड़ी जनसभाओं और कार्यकर्ता सम्मेलनों को संबोधित करेंगे। इससे पार्टी कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.