गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पूर्वांचल के चिकित्सा इतिहास में स्वर्णिम अध्याय: गोरखपुर में क्रिटिकॉन 2025 का आगाज : एम्स गोरखपुर व बीआरडी मेडिकल कॉलेज संग 20 देशों के विशेषज्ञों का महासंगम, क्रिटिकल केयर में नई दिशा

गोरखपुर | 26-Sep-2025 12:54 AM | 47 |
गोरखपुर
एम्स गोरखपुर व बीआरडी मेडिकल कॉलेज संग 20 देशों के विशेषज्ञों का महासंगम, क्रिटिकल केयर में नई दिशा

गोरखपुर। पूर्वांचल के चिकित्सा इतिहास में स्वर्णिम अध्याय लिखते हुए गोरखपुर 3 से 5 अक्टूबर 2025 तक क्रिटिकॉन 2025 सम्मेलन की मेजबानी करने जा रहा है। यह आयोजन एम्स गोरखपुर, बीआरडी मेडिकल कॉलेज और इंडियन सोसायटी ऑफ क्रिटिकल केयर मेडिसिन (ISCCM) गोरखपुर चैप्टर के संयुक्त तत्वावधान में कोर्टयार्ड बाय मैरियट में होगा। इसकी केंद्रीय थीम “प्रॉब्लम स्पेसिफिक प्रसाइज सॉल्यूशन” रखी गई है।

सम्मेलन में 20 से अधिक देशों के 200 अंतर्राष्ट्रीय विशेषज्ञ और भारत के शीर्ष क्रिटिकल केयर विशेषज्ञ भाग लेंगे। इनमें अमेरिका, यूके, पुर्तगाल, बांग्लादेश, श्रीलंका, सऊदी अरब जैसे देशों से आए दिग्गज डॉक्टर शामिल होंगे। इस ऐतिहासिक आयोजन को गोरखपुर क्रिटिकल केयर सोसाइटी की एक अनूठी पहल माना जा रहा है, जिसका उद्देश्य पूर्वांचल की चिकित्सा सेवाओं को वैश्विक स्तर तक पहुँचाना है।

सम्मेलन की प्रमुख विशेषताएँ

1. अंतर्राष्ट्रीय संवाद: विशेषज्ञ अपने अनुभव और शोध साझा करेंगे।

2. व्यावहारिक प्रशिक्षण: हैंड्स ऑन इन आईसीयू, मेगा कोड, हेमोडायनामिक मॉनिटरिंग, मैकेनिकल वेंटिलेशन और अल्ट्रासोनोग्राफी इन क्रिटिकल केयर (POCUS) जैसे सत्र होंगे।

3. वैज्ञानिक चर्चा: समस्या-विशिष्ट समाधानों पर केंद्रित वैज्ञानिक सत्र।

4. पीजी छात्रों के लिए अवसर: आवासीय पैकेज और विशेषज्ञों के साथ इंटरेक्शन स्टेशन।

5. ज्ञान व नवाचार का मंच: लाइव फीडबैक और अवार्ड पेपर प्रस्तुतियाँ।

सम्मेलन सचिव डॉ. ए.के. मल्ल, डॉ. महिम मित्तल, डॉ. संदीप शर्मा (एम्स) और डॉ. आदित्य लाम्बा ने कहा कि यह आयोजन पूर्वांचल के लिए एक मील का पत्थर साबित होगा। इससे गंभीर मरीजों को बेहतर और अत्याधुनिक चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई जा सकेगी।

क्रिटिकॉन 2025 न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे पूर्वांचल की चिकित्सा प्रणाली को एक नई दिशा देगा और क्रिटिकल केयर के क्षेत्र में नए युग की शुरुआत करेगा।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.