गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कान्हा सेवा संस्थान करेगा तुलसी विवाह, दो निर्धन कन्याओं का विवाह भी होगा आयोजन : 31 अक्टूबर को सुंदरकांड से होगी शुरुआत, 1 नवंबर को भव्य शोभायात्रा और विवाह समारोह — भजन गायक अजीत प्रेमी व राज पांडे करेंगे प्रस्तुति

गोरखपुर | 31-Oct-2025 02:29 AM | 47 |
गोरखपुर
31 अक्टूबर को सुंदरकांड से होगी शुरुआत, 1 नवंबर को भव्य शोभायात्रा और विवाह समारोह — भजन गायक अजीत प्रेमी व राज पांडे करेंगे प्रस्तुति

गोरखपुर। कान्हा सेवा संस्थान द्वारा इस वर्ष भी तुलसी विवाह का भव्य आयोजन 1 नवंबर 2025 (शनिवार) को दी अनंता शीप्रा लॉन, जटाशंकर बाबीना रोड पर किया जाएगा। संस्था की अध्यक्षा स्मृति गुप्ता, मुख्य संरक्षक राकेश कुमार जायसवाल और प्रबंधक अनुपम कुमार ने संयुक्त प्रेस वार्ता में बताया कि संस्था वर्ष 2003 से यह धार्मिक आयोजन निरंतर करती आ रही है।

संस्था समय-समय पर कृष्ण जन्माष्टमी, सावन झूला महोत्सव, गणतंत्र दिवस, होली मिलन और स्वतंत्रता दिवस जैसे अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रमों का भी आयोजन करती रही है। इस वर्ष तुलसी विवाह के साथ-साथ संस्था समाज के सहयोग से दो निर्धन कन्याओं का विवाह भी कराएगी।

कार्यक्रम की शुरुआत 31 अक्टूबर को संस्था कार्यालय हजारीपुर पर सुंदरकांड पाठ से होगी। इसके बाद 1 नवंबर की सुबह 9 बजे सत्यनारायण भगवान की कथा, हल्दी-मेंहदी की रस्में और भजन गायक अजीत प्रेमी की भजन संध्या आयोजित होगी।

अपराह्न 4 बजे से भगवान शालिग्राम की बारात मदन मोहन मंदिर, आर्य नगर से प्रारंभ होकर आर्यनगर चौक–थवई का पुल–दीवान बाजार–चरनलाल चौक होते हुए हजारीपुर–जटाशंकर चौक से दी अनंता शीप्रा लॉन तक पहुंचेगी। इस दौरान संस्था के सभी सदस्य एक समान परिधान में बारात में शामिल होंगे। भजन गायक राज पांडे द्वारा भजन प्रस्तुति भी दी जाएगी।

भगवान शालिग्राम व तुलसी विवाह के पश्चात काजल–बृजेश और श्रीजल गुप्ता–शिवम कुमार का विवाह संपन्न कराया जाएगा। कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहकर वर-वधू को आशीर्वाद देंगे।

संस्था द्वारा समाजसेवा और उत्कृष्ट कार्य करने वालों को सम्मानित करने का भी कार्यक्रम रखा गया है। कार्यक्रम स्थल पर भोजन प्रसाद और दर्शन व्यवस्था की विशेष व्यवस्था की गई है।

संस्था ने शहरवासियों से इस पुण्य कार्य में सहयोग और सहभागिता की अपील की है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.