शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में जन भागीदारी संकल्प मोर्चा की बैठक, विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा विश्व शांति मिशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर हुआ मंथन

विश्व शांति मिशन के तत्वावधान में आयोजित बैठक में शिक्षा, स्वास्थ्य, रोजगार और सामाजिक सौहार्द जैसे मुद्दों पर हुआ मंथन
gorakhpur-news

गोरखपुर। विश्व शांति मिशन के तत्वावधान में जन भागीदारी संकल्प मोर्चा की एक विशाल बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में मोर्चा से जुड़े विभिन्न राजनीतिक दलों, सामाजिक संगठनों और जनप्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया तथा प्रदेश की राजनीतिक परिस्थितियों और जनता से जुड़े मुद्दों पर विचार-विमर्श किया।
बैठक को संबोधित करते हुए जन भागीदारी संकल्प मोर्चा के प्रमुख नेताओं में शामिल जनार्दन सिंह चौहान ने कहा कि मोर्चा जनता की भागीदारी और सहयोग से सरकार बनाने के लिए कृत संकल्पित है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता ही सबसे बड़ी शक्ति होती है और जनता के सहयोग एवं विश्वास के बल पर ही एक मजबूत विकल्प तैयार किया जा सकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से गांव-गांव और घर-घर जाकर लोगों को मोर्चे की नीतियों और उद्देश्यों से अवगत कराने का आह्वान किया।
बैठक में लौकिक समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जनार्दन सिंह चौहान, जिन्हें बरहज विधानसभा क्षेत्र से भावी प्रत्याशी घोषित किया गया है, ने कहा कि मोर्चा जनता के वास्तविक मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेगा। उन्होंने कहा कि बेरोजगारी, महंगाई, शिक्षा, स्वास्थ्य और किसानों की समस्याएं आज भी प्रमुख चुनौतियां बनी हुई हैं और इन मुद्दों पर प्रभावी कार्य करने की आवश्यकता है।
बैठक की अध्यक्षता करते हुए अरुण कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि वर्तमान राजनीतिक परिस्थितियों में जनता के सामने एक मजबूत और विश्वसनीय विकल्प प्रस्तुत करना समय की आवश्यकता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से जनसंपर्क अभियान तेज करने का आह्वान किया।
राष्ट्रीय संविदा कर्मचारी महासंघ के अध्यक्ष सुनील कुमार ने कहा कि प्रदेश के लाखों संविदा कर्मचारी स्थायी रोजगार की मांग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जो राजनीतिक दल संविदा कर्मचारियों की समस्याओं का स्थायी समाधान करेगा, उसे जनता का व्यापक समर्थन मिलेगा।
बैठक में कुशीनगर के एन.के. गुप्ता ने शिक्षा और स्वास्थ्य सेवाओं को मजबूत बनाने पर जोर दिया। वहीं पानी बचाओ महासंघ के अध्यक्ष विजय कुमार जुआठा ने जल संरक्षण को राष्ट्रीय प्राथमिकता बनाने की आवश्यकता बताई। हाजी मकबूल अहमद मंसूरी ने सामाजिक सौहार्द, हिंदू-मुस्लिम एकता और आपसी भाईचारे को मजबूत करने पर बल दिया।
बैठक का मुख्य एजेंडा आगामी विधानसभा चुनाव में मोर्चे की रणनीति तय करना और जनता के बीच संगठन को मजबूत बनाना रहा। इस दौरान विभिन्न सामाजिक और राजनीतिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने भी अपने विचार रखे।
कार्यक्रम में रगजीत विश्वकर्मा, मुक्तिनाथ सिंह सहित कई राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…