गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

आईटीएम गीडा के छात्रों ने बनाया सोलर एंटी-पॉल्यूशन रोड डिवाइडर : एआई तकनीक से प्रदूषित हवा होगी शुद्ध, दुर्घटना के समय खुद बुलाएगा एम्बुलेंस

गोरखपुर | 09-Nov-2025 10:02 AM | 47 |
गोरखपुर
एआई तकनीक से प्रदूषित हवा होगी शुद्ध, दुर्घटना के समय खुद बुलाएगा एम्बुलेंस

गोरखपुर। आईटीएम गीडा इंजीनियरिंग कॉलेज के बी.टेक (इलेक्ट्रॉनिक्स) द्वितीय वर्ष के तीन प्रतिभाशाली छात्रों — दीपा पांडेय, आलोक त्रिपाठी और अदनान खान — ने बढ़ते वायु प्रदूषण को कम करने के उद्देश्य से कृत्रिम बुद्धिमत्ता (AI) तकनीक आधारित सोलर एंटी-पॉल्यूशन रोड डिवाइडर तैयार किया है। यह डिवाइडर हवा को शुद्ध करने के साथ-साथ सड़क दुर्घटना की स्थिति में एम्बुलेंस को स्वतः कॉल करने की क्षमता रखता है।

छात्रा दीपा पांडेय ने बताया कि इस डिवाइडर में एक इमरजेंसी बटन लगा है जो दुर्घटना के समय तुरंत मदद बुलाने में सक्षम है। वहीं आलोक त्रिपाठी ने कहा कि दिल्ली सहित कई शहरों में वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) चिंताजनक स्तर पर है, इसलिए इसे सौर ऊर्जा से चलने योग्य बनाया गया है ताकि यह बिना बिजली के भी प्रदूषित हवा को शुद्ध कर सके।

इस नवाचार की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसे रद्दी प्लास्टिक से तैयार किया गया है। इसके अंदर नैनो एग्जॉस्ट फैन (DC 3000 RPM) लगाए गए हैं, जो 6 वोल्ट सोलर करंट से चलते हैं। ये फैन प्रदूषित हवा को अंदर खींचकर फिल्टर करते हैं और शुद्ध हवा को बाहर निकालते हैं।

अदनान खान ने बताया कि डिवाइडर के भीतर पानी और सैनिटाइज़र फिल्टर का उपयोग किया गया है, जो हवा में मौजूद हानिकारक तत्वों और बैक्टीरिया को समाप्त करता है। छात्रों का मानना है कि इस तकनीक से वाहनों से निकलने वाले जहरीले धुएं का प्रभाव काफी हद तक कम किया जा सकेगा।

संस्थान के निदेशक डॉ. एन. के. सिंह ने छात्रों के इस नवाचार की सराहना करते हुए कहा कि “आज देश में बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या को देखते हुए यह प्रयास प्रेरणादायक और व्यावहारिक पहल है।”

इस प्रोजेक्ट को तैयार करने में छात्रों को 10 दिन लगे और लगभग ₹40,000 का खर्च आया। इसे 2×4 फाइबर डिवाइडर से बनाया गया है, जिसमें 5 लीटर पानी, एयर फिल्टर, 6 वोल्ट सोलर प्लेट, बैटरी और नैनो एग्जॉस्ट फैन का उपयोग किया गया है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.