गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गो-तस्करी करने वाला 25,000 का इनामी अपराधी पुलिस मुठभेड़ में गिरफ्तार, तमंचा और कारतूस बरामद : खोराबार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बिहार निवासी पप्पू शाह घायलावस्था में गिरफ्तार, कई मुकदमों में था वांछित

गोरखपुर | 07-Nov-2025 09:20 AM | 47 |
गोरखपुर
खोराबार पुलिस की बड़ी कार्रवाई — बिहार निवासी पप्पू शाह घायलावस्था में गिरफ्तार, कई मुकदमों में था वांछित

गोरखपुर। खोराबार पुलिस ने गो-तस्करी में लिप्त 25,000 रुपये के इनामी अपराधी को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार करने में बड़ी सफलता हासिल की है। गुरुवार देर रात थाना खोराबार पुलिस टीम नियमित गश्त पर थी, तभी उन्हें सूचना मिली कि गो-तस्करी के एक वांछित अभियुक्त मोटरसाइकिल से बनसपतिमाता मंदिर तिराहे की ओर आ रहा है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर दी। कुछ देर बाद एक संदिग्ध व्यक्ति बिना नंबर प्लेट की मोटरसाइकिल से वहां पहुंचा। पुलिस ने उसे रुकने का संकेत दिया तो उसने अचानक पुलिस टीम पर फायरिंग शुरू कर दी। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी फायर किया, जिसमें गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया।

गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान पप्पू शाह पुत्र मन्नू शाह, निवासी अहिरौली दुबौली तकिया थाना गोपालपुर, जिला गोपालगंज (बिहार) के रूप में हुई है। वह गो-तस्करी, पशु क्रूरता और उत्पाद अधिनियम से जुड़े कई गंभीर मामलों में वांछित चल रहा था। उसके खिलाफ मु.अ.सं. 720/2024 धारा 5A/8 गो-हत्या निवारण अधिनियम, 11 पशु क्रूरता अधिनियम और मु.अ.सं. 20/2023 धारा 30(क) म.नि. एवं उत्पाद अधिनियम 2018 व 11(D)(F) पशु क्रूरता अधिनियम जैसे कई मुकदमे दर्ज हैं।

मौके से पुलिस ने एक देशी तमंचा .315 बोर, एक फायर हुआ खोखा कारतूस, एक जिंदा कारतूस और बिना नंबर की मोटरसाइकिल बरामद की। साथ ही आरोपी के खिलाफ मु.अ.सं. 701/2025 धारा 109(1) बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के तहत नया मुकदमा दर्ज किया गया है।

पुलिस के अनुसार, पप्पू शाह लंबे समय से गोवंश की अवैध तस्करी और बिहार–उत्तर प्रदेश सीमा पर पशु परिवहन में सक्रिय था। उसके गिरोह ने कई बार रात के अंधेरे में गोवंश को अवैध रूप से कटान स्थलों तक पहुँचाया था।

थानाध्यक्ष इत्यानन्द पांडेय के नेतृत्व में की गई इस कार्रवाई को पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और अब उसके नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

स्थानीय पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मामले में ठोस साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं और आरोपी को जल्द न्यायालय में पेश किया जाएगा। वहीं, क्षेत्र में गो-तस्करी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए गश्त और निगरानी बढ़ा दी गई है।

 

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.