गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में IET-DDUGU के विद्यार्थियों ने हासिल किया प्रथम स्थान : मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह की टीम ने विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

गोरखपुर | 21-Sep-2025 02:34 PM | 47 |
गोरखपुर
मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग के प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह की टीम ने विश्वविद्यालय का नाम किया रोशन

गोरखपुर। दीन दयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय (DDUGU) के इंस्टीट्यूट ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी (IET) के मैकेनिकल इंजीनियरिंग विभाग की पाँच टीमों ने राष्ट्रीय डिज़ाइन चैलेंज में शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में प्रज्ज्वल पांडेय और ओंकार सिंह की टीम ने प्रथम स्थान प्राप्त कर विश्वविद्यालय का नाम रोशन किया। विजेता टीम को ₹30,000 का पुरस्कार प्रदान किया गया।

इस सफलता में डॉ. राहुल कुमार (समन्वयक, मैकेनिकल इंजीनियरिंग) का मार्गदर्शन महत्वपूर्ण रहा। प्रतियोगिता का आयोजन ट्विनटेक इंजीनियरिंग एंड डिज़ाइन टेक्नोलॉजी प्रा. लि. द्वारा ऑटोडेस्क इंक. के सहयोग से किया गया था।

देशभर के 10 राज्यों और 14 प्रमुख विश्वविद्यालयों की कुल 37 टीमों को फाइनल के लिए चुना गया था, जिनमें IIT तिरुपति, KIIT, GNA और LPU जैसी प्रतिष्ठित संस्थाएँ शामिल थीं। कार्यक्रम में ऑटोडेस्क निदेशक कॉनवे गोह, KIIT कुलपति प्रो. (डॉ.) सरनजीत सिंह, OPECA के मानद सचिव बिनोद दाश सहित अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

कुलपति प्रो. पूनम टंडन ने विजेताओं और मेंटोर डॉ. राहुल कुमार को हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि यह उपलब्धि विश्वविद्यालय की उत्कृष्ट शैक्षणिक परंपरा और तकनीकी कौशल का प्रमाण है। उन्होंने विद्यार्थियों को भविष्य में और बड़े नवाचारों के लिए प्रेरित होने की शुभकामनाएँ दी।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.