गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

स्वस्थ आहार और प्रोसेस्ड फूड पर आधारित प्रतियोगिता एवं स्टॉल का आयोजन : डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर छात्रों ने हेल्दी प्रोसेस्ड फूड प्रस्तुत किए

गोरखपुर | 04-Sep-2025 10:53 PM | 47 |
गोरखपुर
डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह पर छात्रों ने हेल्दी प्रोसेस्ड फूड प्रस्तुत किए

गोरखपुर। दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय के गृह विज्ञान विभाग में राष्ट्रीय पोषण सप्ताह के तीसरे दिन बुधवार को "स्वस्थ प्रसंस्कृत भोजन व्यंजन प्रतियोगिता और सेल" का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य छात्र-छात्राओं को संतुलित आहार, सुरक्षित पैकिंग तथा प्रोसेस्ड फूड के लाभ और हानियों के बारे में जागरूक करना था।

प्रतियोगिता में छात्रों ने अपने-अपने स्टॉल पर विभिन्न नवीन और पौष्टिक व्यंजन प्रस्तुत किए। इनमें व्होल व्हीट कपकेक, गुलाब लस्सी, गुलाब फ्लेवर नारियल लड्डू, हेल्दी स्नैक्स और अंकुरित मिश्रण विशेष आकर्षण का केंद्र रहे। छात्रों ने “Eat Right, Stay Healthy” का संदेश देते हुए स्वस्थ खानपान की ओर लोगों को प्रेरित किया।

जजों ने प्रतिभागियों की तैयार की गई डिशेज़ का मूल्यांकन स्वाद, पोषण मूल्य, प्रस्तुति और नवीनता के आधार पर किया। प्रतियोगिता की रूपरेखा गृह विज्ञान विभाग की सहायक प्रोफेसर डॉ. गरिमा यादव ने प्रस्तुत की। संचालन प्रो. दिव्या रानी सिंह, डॉ. अनुपम कौशिक और डॉ. नीता सिंह ने संयुक्त रूप से किया।

इस अवसर पर अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएं न केवल छात्रों की सृजनात्मकता और शोध क्षमताओं को बढ़ावा देती हैं, बल्कि समाज में पौष्टिक और स्वास्थ्यवर्धक भोजन की आदतें विकसित करने में भी सहायक सिद्ध होती हैं। उन्होंने बताया कि बदलती जीवनशैली में संतुलित आहार का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है और युवा पीढ़ी को इस दिशा में जागरूक करना समय की आवश्यकता है।

कार्यक्रम में विभाग के सभी शिक्षकगण, शोध छात्राएं और प्रतिभागी उत्साहपूर्वक उपस्थित रहे। प्रतियोगिता के अंत में विजेताओं को प्रोत्साहन स्वरूप सम्मानित किया गया और प्रतिभागियों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलाया गया।

अन्य खबरें

KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.