गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में बनेगा विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स : सीएम योगी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास

गोरखपुर | 16-May-2026 07:27 PM | 47 |
गोरखपुर
सीएम योगी ने इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम का किया शिलान्यास

गोरखपुर, 16 मई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को गोरखपुर को खेल जगत में नई पहचान दिलाने वाली बड़ी सौगात दी। ताल नदोर क्षेत्र में करीब 393 करोड़ रुपये की लागत से बनने वाले अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम का भूमि पूजन और शिलान्यास करते हुए उन्होंने घोषणा की कि स्टेडियम के बगल में 60 एकड़ भूमि पर विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स भी विकसित किया जाएगा।

कार्यक्रम में केंद्रीय पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी भी मौजूद रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि 46 एकड़ में बनने वाले इस इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में 30 हजार दर्शकों के बैठने की क्षमता होगी। इसके साथ प्रस्तावित स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में सभी प्रकार के इनडोर गेम्स की सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। हॉकी समेत अन्य आउटडोर खेलों के लिए भी आधुनिक सुविधाएं विकसित की जाएंगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम और स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स बनने से पूरे क्षेत्र का तेजी से विकास होगा। यहां होटल, रेस्त्रां और व्यापारिक गतिविधियों का विस्तार होगा, जिससे बड़ी संख्या में युवाओं को रोजगार के अवसर मिलेंगे। उन्होंने कहा कि यह परियोजना पूर्वांचल के युवाओं के सपनों को नई उड़ान देने का माध्यम बनेगी।

ताल नदोर क्षेत्र के बदलाव का उल्लेख करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि कुछ वर्ष पहले तक यह इलाका उपेक्षित और बंजर पड़ा था, जहां अवैध कब्जे की समस्या थी। लेकिन डबल इंजन सरकार ने भूमि को कब्जामुक्त कराकर अब इसे युवाओं के भविष्य को संवारने वाले केंद्र के रूप में विकसित करने का कार्य शुरू किया है। उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि का उपयोग लोककल्याण और विकास परियोजनाओं के लिए होना चाहिए, न कि अवैध कब्जों के लिए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार ने उत्तर प्रदेश को माफिया, गुंडागर्दी, दंगों और कर्फ्यू से मुक्त कर विकास की नई दिशा दी है। उन्होंने लोगों को आगाह करते हुए कहा कि जाति, भाषा और क्षेत्र के नाम पर समाज को बांटने वाले कभी जनता के हितैषी नहीं हो सकते। उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार विकास और रोजगार सृजन को सर्वोच्च प्राथमिकता दे रही है।

खिलाड़ियों के प्रोत्साहन को लेकर मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश सरकार अब तक 534 से अधिक पदक विजेता खिलाड़ियों को सीधी भर्ती के माध्यम से सरकारी नौकरी दे चुकी है। साथ ही 500 खिलाड़ियों की नई भर्ती प्रक्रिया भी शुरू की जा रही है। उन्होंने बताया कि ओलंपिक, एशियाड, कॉमनवेल्थ और विश्वस्तरीय प्रतियोगिताओं में पदक जीतने वाले खिलाड़ियों को सीधे नियुक्ति पत्र दिए जाएंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में खेलो इंडिया, फिट इंडिया और सांसद खेल स्पर्धा जैसी योजनाओं से देश में नई खेल संस्कृति विकसित हुई है। सरकार गांव से लेकर मंडल स्तर तक खेल सुविधाओं का विस्तार कर रही है। हर गांव में खेल मैदान, ब्लॉक स्तर पर मिनी स्टेडियम, जिला स्तर पर स्टेडियम और मंडल स्तर पर स्पोर्ट्स कॉलेज विकसित किए जा रहे हैं।

उन्होंने कहा कि गोरखपुर-वाराणसी मार्ग और एक्सप्रेसवे परियोजनाओं के कारण प्रदेश में दूरी कम हुई है और विकास की गति तेज हुई है। पहले गोरखपुर से वाराणसी जाने में चार से पांच घंटे लगते थे, जबकि अब यह दूरी ढाई घंटे में पूरी हो रही है। इसी तरह लखनऊ की यात्रा भी काफी आसान हुई है।

कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री और केंद्रीय मंत्री ने वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भूमि पूजन किया तथा पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी दिया। मुख्यमंत्री ने स्टेडियम के ड्राइंग मैप और मॉडल का अवलोकन कर प्रस्तावित सुविधाओं की जानकारी ली।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.