गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में प्रमुख सचिव अजय सिंह चौहान ने विकास कार्यों की समीक्षा, समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण पूर्णता के निर्देश : जनता की सुविधा सर्वोपरि, विरासत गलियारा समेत सभी परियोजनाओं में पारदर्शिता और जनसहभागिता पर जोर

गोरखपुर | 07-Nov-2025 09:25 AM | 47 |
गोरखपुर
जनता की सुविधा सर्वोपरि, विरासत गलियारा समेत सभी परियोजनाओं में पारदर्शिता और जनसहभागिता पर जोर

गोरखपुर। प्रदेश सरकार के प्रमुख सचिव (लोक निर्माण विभाग) अजय सिंह चौहान ने बुधवार को मंडलायुक्त सभागार में गोरखपुर में चल रही विभिन्न विकास परियोजनाओं की विस्तृत समीक्षा बैठक की। उन्होंने कहा कि गोरखपुर के चौमुखी विकास के लिए जो भी निर्माण कार्य चल रहे हैं — जैसे फ्लाईओवर, नाला निर्माण, विरासत गलियारा, गोडधोइया नाला और अन्य परियोजनाएं — उन्हें तय समय सीमा में और उच्च गुणवत्ता के साथ पूरा किया जाए।

प्रमुख सचिव ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी निर्माण कार्य के दौरान आम जनता को असुविधा न हो। उन्होंने कहा, “विकास कार्यों का उद्देश्य जनता को बेहतर सुविधाएं देना है, इसलिए कार्य शुरू करने से पहले प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान किया जाए और उनकी सुविधा को प्राथमिकता दी जाए।”

उन्होंने विशेष रूप से विरासत गलियारा परियोजना की प्रगति की समीक्षा की और कहा कि यह गोरखपुर की पहचान को नई ऊंचाई देने वाली परियोजना है। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि निर्माण कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता न किया जाए, लापरवाही पर कड़ी कार्रवाई होगी।

समीक्षा बैठक में मंडलायुक्त अनिल ढींगरा, जिलाधिकारी दीपक मीणा, नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल, जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, डीएफओ विकास यादव, एडीएम सिटी अंजनी कुमार सिंह, एसडीएम सदर दीपक गुप्ता, तहसीलदार ज्ञान प्रताप सिंह, पीडब्ल्यूडी नोडल अधिकारी ए.के. सिंह और जलकल विभाग के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

बैठक में शहर की सभी विकास योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की गई। प्रमुख सचिव ने कहा कि हर परियोजना में जनसहभागिता और पारदर्शिता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि निर्माण स्थलों की नियमित निगरानी करें और जहां भी बाधाएं उत्पन्न हों, उनका त्वरित समाधान किया जाए।

अजय सिंह चौहान ने कहा कि गोरखपुर प्रदेश का एक प्रमुख नगर है और यहां की परियोजनाएं राज्य के अन्य जिलों के लिए उदाहरण बन सकती हैं। उन्होंने अधिकारियों को विभागीय समन्वय और समयबद्धता पर जोर देते हुए कहा कि शासन की मंशा के अनुरूप गोरखपुर को एक आधुनिक, सुंदर और सुलभ शहर के रूप में विकसित किया जाए।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.