गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मंदिर के दानपात्र से चोरी करने वाला आरोपी गिरफ्तार : गोरखनाथ पुलिस की कार्रवाई, 12,715 रुपये बरामद

गोरखपुर | 04-Apr-2026 12:44 AM | 47 |
गोरखपुर
गोरखनाथ पुलिस की कार्रवाई, 12,715 रुपये बरामद

विभव पाठक / ब्यूरो चीफ

पी एच एम न्यूज़

गोरखपुर। थाना गोरखनाथ क्षेत्र में मंदिर के दानपात्र से चोरी करने की घटना का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी की गई कुल 12,715 रुपये की नकदी भी बरामद की है। इस कार्रवाई को पुलिस की सक्रियता और त्वरित जांच का परिणाम माना जा रहा है।
जानकारी के अनुसार, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा जिले में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण लगाने के लिए विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन एवं क्षेत्राधिकारी गोरखनाथ के पर्यवेक्षण में थाना गोरखनाथ पुलिस टीम को इस मामले में अहम सफलता मिली।
पुलिस ने मुकदमा संख्या 132/2026 से संबंधित अभियुक्त प्रगीत पुत्र ब्रिज बहादुर, निवासी गढ़वा गांव, पालिका वार्ड नंबर 3, जिला डांग (नेपाल) को गिरफ्तार किया। गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने उसके पास से चोरी की पूरी रकम 12,715 रुपये बरामद कर ली, जिससे मामले की पुष्टि हो गई।
पुलिस के अनुसार, घटना 1 अप्रैल 2026 की है। आरोपी ने मंदिर के दानपात्र का ताला तोड़कर उसमें रखी नकदी चोरी कर ली थी। इस घटना के बाद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय लोगों में आक्रोश व्याप्त हो गया था। मामले में वादी की तहरीर के आधार पर थाना गोरखनाथ में मुकदमा दर्ज किया गया और पुलिस ने तत्काल जांच शुरू कर दी।
जांच के दौरान पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और संदिग्धों की पहचान की। मुखबिर की सूचना के आधार पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की घटना स्वीकार कर ली है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और बरामदगी के आधार पर धारा 317(2) भा.न्या.सं. की बढ़ोतरी भी की गई है। आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
स्थानीय लोगों ने पुलिस की इस कार्रवाई की सराहना की है और उम्मीद जताई है कि क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी रोक लगेगी। पुलिस ने भी नागरिकों से सतर्क रहने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को देने की अपील की है।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.