गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर का पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर तैयार : जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां

गोरखपुर | 10-Apr-2026 12:48 AM | 47 |
गोरखपुर
जल्द दौड़ेंगी गाड़ियां

शहर में यातायात व्यवस्था को नई रफ्तार देने वाला पहला सिक्सलेन फ्लाईओवर अब पूरी तरह तैयार होने की कगार पर है। निर्माण कार्य लगभग पूरा हो चुका है और इसके लोकार्पण की तैयारियां भी तेज हो गई हैं।
नौसढ़ से पैडलेगंज तक बने इस फ्लाईओवर पर जल्द ही वाहन फर्राटा भरते नजर आएंगे। राप्ती नदी पर बने पुराने पुल के अनुरक्षण कार्य के पूरा होते ही इस नए फ्लाईओवर को सीधे आवागमन के लिए खोल दिया जाएगा। हालांकि देवरिया बाईपास की ओर जाने वाले कनेक्टिंग फोरलेन फ्लाईओवर का कार्य अभी प्रगति पर है, जिसके चलते उस दिशा में आवागमन के लिए थोड़ा इंतजार करना होगा।
यह महत्वाकांक्षी परियोजना मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के ड्रीम प्रोजेक्ट्स में शामिल है, जिसका उद्देश्य शहर में यातायात दबाव को कम करना और कनेक्टिविटी को मजबूत बनाना है।
नौसढ़-पैडलेगंज मार्ग पर करीब 2.6 किलोमीटर लंबे इस सिक्सलेन फ्लाईओवर के निर्माण पर 429.49 करोड़ रुपये की लागत आई है। कार्यदायी संस्था सेतु निगम के अनुसार, मुख्य फ्लाईओवर का निर्माण 99 प्रतिशत तक पूरा हो चुका है और शेष फिनिशिंग कार्य तेजी से कराया जा रहा है।
फ्लाईओवर के शुरू होते ही इस मार्ग पर लगने वाले रोजाना के जाम से राहत मिलेगी। खासकर लखनऊ, वाराणसी, आजमगढ़ और प्रयागराज से आने-जाने वाले यात्रियों को शहर के भीतर तेज और सुगम आवागमन का लाभ मिलेगा। साथ ही महराजगंज, देवरिया और कुशीनगर की ओर जाने वालों के लिए भी यह मार्ग समय की बचत का बड़ा माध्यम बनेगा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.