शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: प्राचीन शिवमंदिर से शनिदेव की मूर्ति चोरी, श्रद्धालुओं में गहरा आक्रोश रामगढ़ताल क्षेत्र के गोपालापुर गांव में हुई घटना, पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की — मोहल्लेवासियों ने मूर्ति बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

रामगढ़ताल क्षेत्र के गोपालापुर गांव में हुई घटना, पुलिस ने विशेष टीम गठित कर जांच शुरू की — मोहल्लेवासियों ने मूर्ति बरामदगी न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना क्षेत्र के गोपालापुर गांव स्थित प्राचीन शिवमंदिर से बीती रात अज्ञात चोरों ने शनिदेव महाराज की पवित्र मूर्ति चोरी कर ली। घटना की जानकारी सुबह पूजा-अर्चना के दौरान हुई, जब श्रद्धालुओं ने मूर्ति को गायब पाया। देखते ही देखते मंदिर परिसर में भारी भीड़ इकट्ठा हो गई और मोहल्लेवासियों ने इसे उनकी धार्मिक आस्था पर गहरा आघात बताते हुए कड़ी नाराज़गी जताई।

स्थानीय निवासी बेचुपजारी पुत्र सीताराम ने रामगढ़ताल थाने में तहरीर देकर बताया कि अज्ञात चोरों ने रात के अंधेरे में मंदिर की मूर्ति को चुरा लिया। उन्होंने मांग की कि पुलिस तत्काल मूर्ति बरामद करे और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करे।

ग्रामीणों का कहना है कि यह मंदिर न केवल उनकी आस्था का केंद्र है, बल्कि पूरे क्षेत्र की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान से जुड़ा हुआ है। मूर्ति चोरी की घटना ने लोगों को गहरा सदमा दिया है।

सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की गंभीरता को देखते हुए एक विशेष जांच टीम गठित की गई है। टीम चोरों का पता लगाने के लिए आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है और संदिग्धों से पूछताछ की जा रही है।

इधर, आक्रोशित मोहल्लेवासियों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही मूर्ति बरामद नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को बाध्य होंगे। फिलहाल क्षेत्र में तनाव की स्थिति बनी हुई है और लोग मंदिरों की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंतित हैं।

इस घटना ने न केवल श्रद्धालुओं की धार्मिक भावनाओं को आहत किया है, बल्कि पुलिस और प्रशासन पर भी आरोपियों को पकड़ने और मूर्ति को जल्द से जल्द वापस लाने का दबाव बढ़ा दिया है।
 

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज