गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

जिला समाजवादी पार्टी की बैठक, 2027 में सपा सरकार बनाने का लिया संकल्प : मतदाता सूची को दुरुस्त करने और महिलाओं-युवाओं को जोड़ने पर जोर, भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त: ब्रजेश गौतम

गोरखपुर | 15-Sep-2025 05:29 AM | 47 |
गोरखपुर
मतदाता सूची को दुरुस्त करने और महिलाओं-युवाओं को जोड़ने पर जोर, भाजपा की गलत नीतियों से जनता त्रस्त: ब्रजेश गौतम

गोरखपुर। जिला समाजवादी पार्टी के युथ, फ्रंटल और अनुसांगिक संगठनों के पदाधिकारियों की बैठक पार्टी कार्यालय बेतियाहाता पर जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम की अध्यक्षता में हुई। बैठक का संचालन जिला महासचिव रामनाथ यादव ने किया।

बैठक में तय किया गया कि अधिक से अधिक महिलाओं और युवाओं को संगठन से जोड़कर तथा समाजवादी सरकार में हुए विकास कार्यों को जनता तक पहुंचाकर 2027 में सपा सरकार बनाने का संकल्प पूरा किया जाएगा।

जिलाध्यक्ष ब्रजेश कुमार गौतम ने कहा कि मतदाता सूची को सही और अद्यतन बनाना बेहद जरूरी है। सभी साथी नाम जुड़वाने और गलत नाम हटवाने में जुट जाएँ ताकि कोई मतदाता मतदान से वंचित न रहे और निष्पक्ष वोटिंग सुनिश्चित हो सके।

उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों से जनता परेशान है। किसान, नौजवान, छात्र और व्यापारी वर्ग त्रस्त है। अब सबकी निगाहें 2027 के विधानसभा चुनाव और समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर टिकी हैं।

बैठक में यह भी निर्णय हुआ कि सभी विधानसभा क्षेत्रों में युथ, फ्रंटल और अनुसांगिक संगठनों की बैठक कर उसकी सूचना पार्टी कार्यालय को दी जाए। बैठक में जिला संगठन के सभी जिलाध्यक्ष, महासचिव और विधानसभा क्षेत्र अध्यक्ष मौजूद रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.