शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

सीएम कार्यक्रम के बीच सदर तहसील में जनसुनवाई जारी 208 में से 25 मामलों का मौके पर निस्तारण

208 में से 25 मामलों का मौके पर निस्तारण
gorakhpur-news

गोरखपुर। शहर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रमों के चलते अधिकांश प्रशासनिक अधिकारी वीवीआईपी ड्यूटी में व्यस्त रहे, लेकिन इसके बावजूद सदर तहसील में आयोजित तहसील दिवस की जनसुनवाई प्रक्रिया निर्बाध रूप से जारी रही। तहसील सभागार में पहुंचे फरियादियों की समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए अधिकारियों ने त्वरित निस्तारण की कार्रवाई की।

इस दौरान महिला नायब तहसीलदार आकांक्षा पासवान और नीरू सिंह ने पूरी जिम्मेदारी संभालते हुए फरियादियों की समस्याएं सुनीं। कुल 208 प्रार्थना पत्र प्राप्त हुए, जिनमें से 25 मामलों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया। शेष मामलों को संबंधित विभागों को भेजते हुए शीघ्र जांच और कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

तहसील दिवस में सबसे अधिक शिकायतें भूमि विवाद, अतिक्रमण, राजस्व अभिलेखों में त्रुटि और अन्य राजस्व संबंधी मामलों से जुड़ी रहीं। फरियादी अपनी समस्याओं के समाधान की उम्मीद लेकर तहसील पहुंचे, जहां अधिकारियों ने एक-एक मामले को गंभीरता से सुना।

इसी क्रम में ग्राम रायपुर निवासी सुनीता देवी पत्नी मोहन प्रसाद द्वारा भी एक प्रार्थना पत्र प्रस्तुत किया गया। उन्होंने आरोप लगाया कि उनकी खरीदी गई जमीन, जिसका आराजी संख्या-318 है, पर विपक्षी द्वारा अवैध कब्जा कर निर्माण कार्य कराया जा रहा है। शिकायत के अनुसार जमीन पर जबरन दीवार खड़ी कर गेट लगा दिया गया है और विरोध करने पर अभद्रता की जा रही है।

मामले की गंभीरता को देखते हुए संबंधित राजस्व अधिकारियों को तत्काल जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए। अधिकारियों ने फरियादी को आश्वस्त किया कि भूमि विवाद से जुड़े मामलों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान कराया जाएगा और किसी भी प्रकार की अवैध कब्जेदारी बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तहसील प्रशासन की सक्रियता और मौके पर किए गए त्वरित निस्तारण से फरियादियों में संतोष देखने को मिला। कई लोगों ने अधिकारियों की कार्यशैली की सराहना करते हुए कहा कि व्यस्तता के बावजूद जनसुनवाई को गंभीरता से लिया गया और समस्याओं के समाधान के लिए सकारात्मक प्रयास किए गए।

तहसील दिवस के दौरान अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि लंबित मामलों में अनावश्यक देरी न हो और निर्धारित समयसीमा के भीतर शिकायतों का निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज