गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में गणतंत्र दिवस की भव्य तैयारियाँ पूरी, डीएम दीपक मीणा की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक : 26 जनवरी को सभी सरकारी भवनों व शिक्षण संस्थानों में होगा ध्वजारोहण, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

गोरखपुर | 12-Jan-2026 11:57 PM | 47 |
गोरखपुर
26 जनवरी को सभी सरकारी भवनों व शिक्षण संस्थानों में होगा ध्वजारोहण, शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलि, मलिन बस्तियों में चलेगा विशेष सफाई अभियान

गोरखपुर।
जनपद गोरखपुर में 76वें गणतंत्र दिवस समारोह को भव्य, गरिमामय एवं हर्षोल्लास के साथ मनाने के उद्देश्य से जिलाधिकारी दीपक मीणा की अध्यक्षता में विकास भवन सभागार में समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में गणमान्य नागरिकों एवं अधिकारियों का स्वागत करते हुए जिलाधिकारी ने गणतंत्र दिवस के कार्यक्रमों की विस्तृत रूपरेखा प्रस्तुत की और सभी संबंधित विभागों को समयबद्ध तैयारियाँ सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
जिलाधिकारी ने बताया कि 26 जनवरी को प्रातः 8.30 बजे जनपद के समस्त सरकारी भवनों पर राष्ट्रध्वज फहराया जाएगा। इस अवसर पर राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया जाएगा तथा संविधान में उल्लिखित संकल्प का स्मरण कराया जाएगा। उन्होंने निर्देश दिए कि राष्ट्रध्वज को गुलाब की पंखुड़ियों से सुसज्जित कर विधिवत रूप से फहराया जाए, जिससे कार्यक्रम की गरिमा और बढ़े।
उन्होंने यह भी निर्देशित किया कि जनपद के सभी शिक्षण संस्थानों में अनिवार्य रूप से ध्वजारोहण कार्यक्रम आयोजित किया जाए। विद्यालयों में राष्ट्रगान एवं “वंदे मातरम्” का सामूहिक गायन कराया जाए तथा विद्यार्थियों को स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों के त्याग, बलिदान और देश की सशस्त्र सेनाओं के शौर्य की जानकारी दी जाए। इससे छात्रों में राष्ट्रभक्ति, अनुशासन एवं संवैधानिक मूल्यों के प्रति सम्मान की भावना विकसित होगी।
शहीदों को दी जाएगी श्रद्धांजलिa
बैठक में अवगत कराया गया कि गणतंत्र दिवस के अवसर पर दोपहर 1.00 बजे शहीद स्मारक चौरीचौरा, शहीद स्मारक डोहरिया बाजार, वीरांगना पार्क एवं जिला कारागार परिसर में शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी। इसके लिए उप जिलाधिकारियों (सदर, चौरीचौरा, सहजनवां) एवं वरिष्ठ अधीक्षक जिला कारागार को निर्देश दिए गए कि 25 जनवरी तक सभी स्थलों पर साफ-सफाई, प्रकाश व्यवस्था एवं अन्य आवश्यक तैयारियाँ पूर्ण कर ली जाएँ।
महापुरुषों की प्रतिमाओं की होगी विशेष सफाई
अपर नगर आयुक्त, नगर निगम को निर्देशित किया गया कि महानगर में स्थापित महापुरुषों की प्रतिमाओं एवं उनके आसपास विशेष सफाई अभियान चलाया जाए। आवश्यकता अनुसार रंग-रोगन एवं सौंदर्यीकरण का कार्य 25 जनवरी से पूर्व पूर्ण कराया जाए।
मलिन बस्तियों में विशेष स्वच्छता अभियान
नगर निगम द्वारा गणतंत्र दिवस के अवसर पर पूर्वान्ह 11.00 बजे कम से कम चार मलिन बस्तियों में विशेष सफाई अभियान चलाया जाएगा। चयनित बस्तियों की सूची एक सप्ताह के भीतर अपर जिलाधिकारी नगर को उपलब्ध कराई जाएगी। इसके अतिरिक्त अन्य मलिन बस्तियों में भी स्वच्छता व्यवस्था सुनिश्चित की जाएगी। सफाई कार्यों की निगरानी अपर नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट एवं अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वारा की जाएगी।
बैठक में जीडीए उपाध्यक्ष आनंद वर्धन, जीडीए सचिव पुष्पराज सिंह, मुख्य विकास अधिकारी शाश्वत त्रिपुरारी, अपर जिलाधिकारी नगर अंजनी कुमार सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट उत्कर्ष श्रीवास्तव, एसपी अपराध सुधीर जायसवाल सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.