गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

पूर्व की भांति आठवें वेतन में भी पेंशनर्स का हित संरक्षित रखना संवेदनशील सरकार की जिम्मेदारी: रुपेश : राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में पेंशनर्स की अनदेखी पर जताई नाराजगी

गोरखपुर | 10-Nov-2025 09:42 AM | 47 |
गोरखपुर
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की बैठक में पेंशनर्स की अनदेखी पर जताई नाराजगी

गोरखपुर। राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की एक आवश्यक बैठक शनिवार को संगठन के कैंप कार्यालय तुर्कमानपुर में आयोजित की गई। बैठक में आठवें वेतन आयोग के गठन के बाद पेंशनरों को इसमें शामिल न किए जाने को लेकर कर्मचारियों और पेंशनर्स में रोष व्यक्त किया गया। वक्ताओं ने सरकार से अपील की कि वह पूर्व की भांति इस बार भी पेंशनर्स का हित संरक्षित रखे।

बैठक की अध्यक्षता राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रुपेश श्रीवास्तव ने की। उन्होंने कहा कि आयोग के समक्ष प्रस्तुत विचारपत्र में पेंशनरों का जिक्र न होना निराशाजनक है, जबकि केंद्र और राज्य की सरकारें हमेशा से संवेदनशील रही हैं। उन्होंने कहा कि यदि यह चूक अनजाने में हुई है, तो सरकार को इसे सुधारना चाहिए और पेंशनर्स के हितों की रक्षा करनी चाहिए।

रुपेश श्रीवास्तव ने कहा कि सरकार यदि पुरानी पेंशन व्यवस्था को बहाल करती है तो यह कर्मचारियों के लिए बड़ी राहत होगी। यदि सरकार को आर्थिक दबाव की चिंता है, तो जनप्रतिनिधियों को मिलने वाली कई-कई पेंशनें बंद की जाएं और उन्हें भी एनपीएस (नई पेंशन योजना) के दायरे में लाया जाए। ऐसा करने से देश की अर्थव्यवस्था सुदृढ़ होगी और कर्मचारियों को भी उनका हक मिल सकेगा।

सह संरक्षक वरुण वैरागी ने कहा कि अगर सरकार ने पेंशनरों के हितों पर कुठाराघात करने की कोशिश की, तो पेंशनर्स “बुढ़ौती की लाठी” लेकर सड़कों पर उतरने को मजबूर होंगे। उन्होंने चेतावनी दी कि वरिष्ठ नागरिकों के साथ अन्याय बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।

बैठक का संचालन करते हुए महामंत्री मदन मुरारी शुक्ल ने कहा कि परिषद को पूर्ण विश्वास है कि संवेदनशील सरकार आठवें वेतन आयोग में कर्मचारियों और पेंशनर्स दोनों के हितों का ध्यान रखेगी और पुरानी पेंशन बहाली की दिशा में ठोस कदम उठाएगी।

वरिष्ठ सदस्य पंडित श्याम नारायण शुक्ल ने कहा कि यदि सरकार आठवें वेतन आयोग के साथ पुरानी पेंशन भी बहाल करती है, तो यह न केवल लाखों कर्मचारियों के लिए राहत होगी बल्कि राजनीतिक दृष्टि से भी सरकार को सशक्त बनाएगी।

बैठक में अशोक पांडेय, बंटी, अनुप श्रीवास्तव, राजेश मिश्रा, राजकुमार, सौरभ श्रीवास्तव, इजहार, रतन लाल श्रीवास्तव, सरिता सिंह, विनीता सिंह, सुरेश चंद्र पांडेय, राजेश सिंह, ओंकार नाथ राय, रामधनी, रामचंद्र दुबे, गणेश पांडेय सहित सैकड़ों सदस्य मौजूद रहे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.