गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: राजघाट पुलिस ने 30 मिनट में खोज निकाला 4 वर्षीय गुमशुदा बालक, सीसीटीवी से मिली सफलता : सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।

गोरखपुर | 05-Aug-2026 10:28 PM | 47 |
गोरखपुर
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।

विभव पाठक, ब्यूरो चीफ
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र में घर के बाहर खेलते समय लापता हुए 4 वर्षीय बालक को राजघाट पुलिस ने महज 30 मिनट के भीतर सकुशल बरामद कर परिजनों के सुपुर्द कर दिया। पुलिस की त्वरित कार्रवाई से परिजनों ने राहत की सांस ली और पुलिस टीम का आभार व्यक्त किया।
जानकारी के अनुसार, पांडेयहाता क्षेत्र में हॉक मोबाइल पर तैनात आरक्षी क्षेत्र भ्रमण पर थे। इसी दौरान एक व्यक्ति ने उन्हें सूचना दी कि उसका चार वर्षीय पुत्र घर के बाहर खेलते-खेलते अचानक लापता हो गया है। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन बच्चे का कोई सुराग नहीं मिला।
सूचना मिलते ही पुलिस ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया और बच्चे की तलाश के लिए सर्च अभियान शुरू कर दिया। पुलिस टीम ने आसपास के संभावित स्थानों पर खोजबीन की। साथ ही इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई और स्थानीय लोगों से भी पूछताछ की गई।
पुलिस की त्वरित एवं समन्वित कार्रवाई का परिणाम यह रहा कि मात्र 30 मिनट के भीतर गुमशुदा बालक को सकुशल बरामद कर लिया गया। इसके बाद उसे सुरक्षित उसके परिजनों को सौंप दिया गया।
बालक के सकुशल मिलने पर परिजनों ने राजघाट पुलिस की सक्रियता और संवेदनशील कार्यशैली की सराहना की। पुलिस अधिकारियों ने कहा कि जनपद में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर पुलिस पूरी तरह सतर्क है और गुमशुदगी जैसी घटनाओं में तत्काल कार्रवाई कर लोगों को शीघ्र राहत पहुंचाने का प्रयास किया जाता है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.