परिवार से बिछड़ी बुजुर्ग महिला को पुलिस ने परिजनों से मिलवाया : बेतियाहाता चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह की सूझबूझ से 70 वर्षीय महिला सकुशल लौटी परिवार के पास
गोरखपुर। जिले की पुलिस जहां अपराध और कानून व्यवस्था पर सख्ती से नजर रखे हुए है, वहीं मानवीय चेहरा भी लगातार सामने आ रहा है। कैंट थाना क्षेत्र के बेतियाहाता में 70 वर्षीय केसरावती देवी पत्नी अवध किशोर पांडेय, निवासी कटहरी (थाना कोठीभार, जनपद महाराजगंज) रास्ता भटककर गोरखपुर पहुंच गईं।
बेतियाहाता चौकी इंचार्ज अमरेश कुमार सिंह की नजर उन पर पड़ी। पूछताछ करने पर बुजुर्ग महिला केवल “कोठीभार जाना है” ही बता पा रही थीं। चौकी इंचार्ज ने तत्परता दिखाते हुए महाराजगंज पुलिस से संपर्क किया और परिजनों की खोज शुरू की। कुछ ही देर में महिला के परिवार को सूचना दे दी गई।
सूचना मिलते ही परिवारजन गोरखपुर पहुंचे और सकुशल उन्हें पाकर बेहद भावुक हो गए। परिजनों ने गोरखपुर पुलिस और चौकी इंचार्ज का आभार जताया।
पुलिस की इस पहल की शहरभर में सराहना हो रही है। अपराध पर सख्ती के साथ ही जरूरतमंदों की मदद करना पुलिस का मानवीय चेहरा उजागर करता है।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़