गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

₹25,000 का इनामी गैंगस्टर सरफराज आलम पुलिस के हत्थे चढ़ा : तिवारीपुर थाना प्रभारी सूरज सिंह की टीम ने अंधियारी बाग से किया गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी के गहनों की छिनैती में था वांछित

गोरखपुर | 18-Sep-2025 07:55 AM | 47 |
गोरखपुर
तिवारीपुर थाना प्रभारी सूरज सिंह की टीम ने अंधियारी बाग से किया गिरफ्तार, सर्राफा कारोबारी के गहनों की छिनैती में था वांछित

गोरखपुर। योगी सरकार की सख्त कानून-व्यवस्था में अपराधी कितने भी शातिर क्यों न हों, पुलिस के शिकंजे से बच नहीं पाते। इसी क्रम में तिवारीपुर थाना प्रभारी सूरज सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने ₹25,000 के इनामी गैंगस्टर सरफराज आलम को अंधियारी बाग इलाके से गिरफ्तार किया।

पुलिस ने बताया कि 7 मई को राजघाट थाना क्षेत्र में एक आभूषण कारोबारी के कर्मचारी से गहनों की छिनैती हुई थी। उस वक्त कर्मचारी विभिन्न दुकानों से गहने इकट्ठा कर मालिक के फर्म पर ले जा रहा था कि सरफराज आलम ने हमला कर गहने लूट लिए। घटना के बाद से ही सरफराज फरार चल रहा था और उसकी गिरफ्तारी पर ₹25,000 का इनाम घोषित किया गया था।

मुखबिर की सटीक सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर अंधियारी बाग से सरफराज आलम को गिरफ्तार कर लिया। इस अभियान में घासी कटरा चौकी इंचार्ज दीनानाथ पांडेय और डोमिनगढ़ चौकी इंचार्ज शशि किरण सिंह की अहम भूमिका रही।

गिरफ्तारी करने वाली टीम में थाना प्रभारी सूरज सिंह, चौकी इंचार्ज दीनानाथ पांडेय, शशि किरण सिंह, उप निरीक्षक रोहित कुमार, कांस्टेबल कमलेश यादव, आनंद यादव, अखिलेश यादव और अमृत यादव शामिल रहे।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यह कार्रवाई अपराधियों को स्पष्ट संदेश देती है कि उत्तर प्रदेश में अपराध करके बचना असंभव है।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.