गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में पशु तस्करों ने युवक को गोली मारी, बवाल में कई पुलिसकर्मी घायल, ग्रामीणों का जाम : पिपराइच में तनाव, आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी फूंकी और सड़क जाम की, हालात काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात

गोरखपुर | 17-Sep-2025 11:38 AM | 47 |
गोरखपुर
पिपराइच में तनाव, आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी फूंकी और सड़क जाम की, हालात काबू में करने के लिए भारी पुलिस बल तैनात

गोरखपुर। पिपराइच थाना क्षेत्र में सोमवार की देर रात पशु तस्करों ने 16 वर्षीय युवक दीपक गुप्ता की गोली मारकर हत्या कर दी। वारदात से आक्रोशित ग्रामीणों ने तस्करों की गाड़ी में आग लगा दी और मंगलवार सुबह भट्ठा चौराहे पर जाम कर दिया। इसी दौरान ग्रामीणों और पुलिस के बीच झड़प हुई, जिसमें एसपी नॉर्थ समेत कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। हालात बिगड़ने पर इलाके में पीएसी और भारी पुलिसबल तैनात कर दिया गया है।

कैसे हुई वारदात

जानकारी के मुताबिक, देर रात करीब 11:30 बजे जंगल छात्रधारी गांव (महुआ चाफी टोला) के पास दो पिकअप से पहुंचे 10-12 पशु तस्करों को स्थानीय युवक दीपक गुप्ता ने टोका। एक पिकअप पर पशु लदे थे, जबकि दूसरी गाड़ी में हथियारबंद तस्कर बैठे थे। तस्कर आगे जाकर दीपक का इंतजार करने लगे। जैसे ही दीपक स्कूटी से उनकी गाड़ी के आगे निकला, तस्करों ने पहले उसकी स्कूटी को टक्कर मारी और फिर गोली मार दी।

गोली दीपक के मुंह में लगी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। आरोप है कि तस्करों ने दीपक को गोली मारने के बाद सरैया गांव (गुलरिहा थाना क्षेत्र) में फेंक दिया और फरार हो गए।

ग्रामीणों का आक्रोश

हत्या की खबर फैलते ही गांव में आक्रोश फैल गया। ग्रामीणों ने घेराबंदी कर एक पशु तस्कर को पकड़ लिया और उसकी जमकर पिटाई की। तस्करों की पिकअप को भी आग के हवाले कर दिया गया।

मौके पर पहुंची पुलिस ने जब आरोपी को हिरासत में लेने का प्रयास किया तो ग्रामीणों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। इसमें पिपराइच थानेदार समेत कई पुलिसकर्मी घायल हुए। स्थिति को काबू में करने के लिए देर रात अतिरिक्त पुलिस बल और पीएसी तैनात करनी पड़ी।

जाम और बवाल

मंगलवार सुबह मृतक के परिजन और ग्रामीण भट्ठा चौराहे पर जाम लगाकर प्रदर्शन करने लगे। ग्रामीणों ने पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगाया और सुरक्षा इंतजाम मजबूत करने की मांग की। इस दौरान माहौल तनावपूर्ण हो गया।

पुलिस की कार्रवाई

घटना की जानकारी मिलते ही एसएसपी राजकरन नैय्यर, एसपी नॉर्थ और सीओ मौके पर कैंप करने लगे। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए। पकड़े गए तस्कर को पुलिस ने हिरासत में लेकर बीआरडी मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया है।

एसएसपी ने बताया कि पुलिस की कई टीमें फरार तस्करों की तलाश में दबिश दे रही हैं। जल्द ही सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता है।

दहशत का माहौल

इस सनसनीखेज वारदात के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है। ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि क्षेत्र में गश्त बढ़ाई जाए और पशु तस्करी पर सख्ती से रोक लगाई जाए।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.