गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

कोटिल्य परिषद मनाएगा भगवान परशुराम जयंती, 19 अप्रैल को भव्य आयोजन : दीवानी कचहरी परिसर में होगा कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश

गोरखपुर | 17-Apr-2026 05:33 PM | 47 |
गोरखपुर
दीवानी कचहरी परिसर में होगा कार्यक्रम, सामाजिक समरसता का दिया जाएगा संदेश

गोरखपुर। कोटिल्य परिषद, गोरखपुर द्वारा भगवान परशुराम जयंती के अवसर पर भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। इस संबंध में परिषद की ओर से आयोजित प्रेस वार्ता में जानकारी दी गई।
परिषद के पदाधिकारियों ने बताया कि 19 अप्रैल 2026 (रविवार) को पूर्वाह्न 11 बजे से दीवानी कचहरी परिसर में कार्यक्रम आयोजित होगा, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों के शामिल होने की उम्मीद है। आयोजन में विभिन्न सामाजिक, धार्मिक एवं राजनीतिक संगठनों से जुड़े लोग भाग लेंगे।
प्रेस वार्ता के दौरान राणा पाठक, अश्वनी दुबे और राजेश दुबे ने बताया कि कोटिल्य परिषद एक सक्रिय सामाजिक संगठन है, जो समाजहित में कार्य करते हुए आपसी समन्वय और सामाजिक एकता को मजबूत करने के लिए निरंतर प्रयासरत है। परिषद का उद्देश्य सामाजिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना और सकारात्मक सोच को बढ़ावा देना है।
कार्यक्रम के दौरान भगवान परशुराम के जीवन, उनके आदर्शों और समाज के प्रति उनके योगदान पर विस्तार से प्रकाश डाला जाएगा। साथ ही विभिन्न वर्गों के लोगों को एक मंच पर लाकर सामाजिक समरसता और भाईचारे का संदेश दिया जाएगा।
परिषद के पदाधिकारियों ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में शामिल होकर भगवान परशुराम के विचारों को आत्मसात करें और आयोजन को सफल बनाएं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.