शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में 'ऑपरेशन दहन' के तहत 75 लाख रुपये के गांजा और स्मैक नष्ट 9.891 किग्रा ड्रग्स का विनष्टीकरण

9.891 किग्रा ड्रग्स का विनष्टीकरण
gorakhpur-news

गोरखपुर। उत्तर प्रदेश पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर चलाए जा रहे ‘ऑपरेशन दहन’ अभियान के तहत गोरखपुर पुलिस ने शनिवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 75 लाख रुपये मूल्य के जब्त मादक पदार्थों का नियमानुसार विनष्टीकरण किया। पुलिस अधीक्षक अपराध के मार्गदर्शन में जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की मौजूदगी में कुल 9.891 किलोग्राम मादक पदार्थों को पर्यावरणीय मानकों का पालन करते हुए नष्ट किया गया।
पुलिस के अनुसार, थाना कैंट, गीडा, चौरीचौरा, शाहपुर और सहजनवा में दर्ज आठ अलग-अलग मामलों से जब्त 9 किलो 540 ग्राम गांजा तथा 351 ग्राम स्मैक को खलीलाबाद स्थित मेसर्स मेडिकल पॉल्यूशन कंट्रोल कमेटी के उच्च क्षमता वाले हाई-टेक इंसीनरेटर में जलाकर नष्ट किया गया। इन मादक पदार्थों की अनुमानित बाजार कीमत 74 लाख 97 हजार रुपये आंकी गई है।
अधिकारियों ने बताया कि जब्त मादक पदार्थों का विनष्टीकरण न्यायालय के निर्देशों और निर्धारित कानूनी प्रक्रिया के अनुरूप किया गया। इसका उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जब्त ड्रग्स का दोबारा किसी भी प्रकार से दुरुपयोग न हो सके। पूरी प्रक्रिया जिला स्तरीय ड्रग डिस्पोजल कमेटी की निगरानी में संपन्न हुई।
गोरखपुर पुलिस का कहना है कि जिले में नशे के अवैध कारोबार और तस्करी के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। मादक पदार्थों की तस्करी में शामिल आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ-साथ जब्त ड्रग्स का समयबद्ध विनष्टीकरण भी अभियान का महत्वपूर्ण हिस्सा है।
पुलिस ने बताया कि इससे पहले 30 मार्च 2026 को भी 16 मामलों में जब्त 63.8 किलोग्राम गांजा, 140 ग्राम चरस, 20 ग्राम स्मैक और 7 ग्राम हेरोइन को नष्ट किया गया था। इनकी अनुमानित बाजार कीमत करीब 86 लाख 25 हजार रुपये थी।
वर्ष 2026 में अब तक गोरखपुर पुलिस कुल 73.858 किलोग्राम मादक पदार्थों का विनष्टीकरण कर चुकी है, जिनकी अनुमानित बाजार कीमत 1 करोड़ 61 लाख 22 हजार रुपये है। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ अभियान भविष्य में भी पूरी सख्ती के साथ जारी रहेगा और इसमें संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…