शिकायतों पर नगर आयुक्त की कड़ी नाराजगी, अभियंताओं को सख्त निर्देश : निर्माण विभाग की बैठक में कार्य गुणवत्ता, जलभराव और वृक्षारोपण को लेकर दिए आदेश
शिकायतों पर नगर आयुक्त की कड़ी नाराजगी, अभियंताओं को सख्त निर्देश
गोरखपुर। नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल ने मंगलवार को निर्माण विभाग की बैठक में अभियंताओं की कार्यशैली पर कड़ी नाराजगी जताई। बैठक में मुख्य अभियंता, अधिशासी अभियंता और अवर अभियंता उपस्थित रहे।
नगर आयुक्त ने कहा कि लगातार आम नागरिकों से अवर अभियंताओं की शिकायतें मिल रही हैं, जो बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि किसी भी प्रकार की लापरवाही, कार्य में देरी या गुणवत्ता से समझौता स्वीकार नहीं होगा। यदि वित्तीय या निर्माण संबंधी शिकायतें आती हैं तो संबंधित अभियंता और ठेकेदार पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
उन्होंने कहा कि जिन गलियों की स्थिति खराब है, वहां तत्काल एस्टीमेट बनाकर कार्य शुरू किया जाए। नालों की सफाई और मरम्मत में गुणवत्ता का विशेष ध्यान रखा जाए तथा जलभराव की समस्या न उत्पन्न हो। नगर आयुक्त ने ठेकेदारों की लापरवाही पाए जाने पर उन्हें ब्लैकलिस्ट करने के निर्देश भी दिए।
बैठक में वृक्षारोपण अभियान की समीक्षा करते हुए बताया गया कि अवर अभियंताओं को 10,000 पौधे लगाने का लक्ष्य दिया गया है, जिनमें से अब तक 2,500 पौधे लगाए जा चुके हैं। नगर आयुक्त ने पौधों की सुरक्षा और ट्रिगार्ड की मजबूती सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़