बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश व्यवस्था का किया निरीक्षण, खराब उपकरणों की मरम्मत के दिए निर्देश

नगर आयुक्त अजय जैन ने पथ प्रकाश व्यवस्था का किया निरीक्षण, खराब उपकरणों की मरम्मत के दिए निर्देश
gorakhpur-news

गोरखपुर। शहर की पथ प्रकाश व्यवस्था को अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से नगर आयुक्त अजय जैन ने गुरुवार को पथ प्रकाश विभाग के स्टोर तथा महानगर के विभिन्न क्षेत्रों में स्थापित प्रकाश बिंदुओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टोर में उपलब्ध उपकरणों की स्थिति, उनके रखरखाव और उपयोग की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान नगर आयुक्त ने स्टोर में रखे पथ प्रकाश से संबंधित उपकरणों का अवलोकन किया और लॉग बुक में दर्ज सामग्रियों का मिलान कराया। उन्होंने सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता से स्थायी और अस्थायी प्रकाश व्यवस्था के संबंध में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने निर्देश दिया कि खराब पड़े उपकरणों की समयबद्ध मरम्मत कर उन्हें दोबारा उपयोग में लाया जाए, ताकि सरकारी संसाधनों का बेहतर उपयोग हो और अनावश्यक खर्च से बचा जा सके।
इसके बाद नगर आयुक्त ने बेतियाहाता, बजाज पार्क रोड, एकला बांधा और नौसड़ क्षेत्र में स्थापित सोलर पथ प्रकाश बिंदुओं का स्थलीय निरीक्षण किया। उन्होंने विभिन्न स्थानों पर लगी स्ट्रीट लाइटों की कार्यप्रणाली और रखरखाव की स्थिति का जायजा लिया तथा संबंधित अधिकारियों से नियमित निगरानी सुनिश्चित करने को कहा।
नगर आयुक्त ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी स्ट्रीट लाइटों का नियमित रखरखाव किया जाए तथा निर्धारित समय पर उन्हें ऑन और ऑफ करने की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए। उन्होंने कहा कि शहर की सड़कों और सार्वजनिक स्थलों पर बेहतर प्रकाश व्यवस्था नागरिकों की सुरक्षा, यातायात की सुगमता और अपराध नियंत्रण की दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण है। किसी भी क्षेत्र में प्रकाश व्यवस्था बाधित होने पर उसका तत्काल समाधान किया जाए।
निरीक्षण के दौरान अपर नगर आयुक्त, सहायक अभियंता (पथ प्रकाश), अवर अभियंता (पथ प्रकाश) सहित विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ