गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर : कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर | 08-Jul-2026 10:11 PM | 47 |
गोरखपुर
कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में तीन वांछित आरोपियों को किया गिरफ्तार

गोरखपुर। जनपद में अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने संगठित अपराधों में संलिप्त गैंग के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गैंगस्टर एक्ट में वांछित तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस का कहना है कि गिरफ्तार आरोपी गिरोह बनाकर गंभीर आपराधिक घटनाओं को अंजाम देते थे।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में आशुतोष सिंह, हर्ष जायसवाल और अनिकेत भारती उर्फ गोलू शामिल हैं। तीनों पर आरोप है कि वे संगठित गिरोह के रूप में कार्य करते हुए आम नागरिकों के साथ मारपीट, धमकी और हत्या के प्रयास जैसी गंभीर वारदातों में शामिल रहे हैं। इनके विरुद्ध पूर्व में दर्ज मामलों और आपराधिक गतिविधियों को देखते हुए थाना कोतवाली में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
पुलिस ने अभियान के दौरान तीनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस अभिलेखों के अनुसार आरोपियों के खिलाफ पहले से कई आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, जिनमें मारपीट, धमकी, हत्या के प्रयास सहित अन्य गंभीर धाराओं के मामले शामिल हैं। लगातार मिल रही शिकायतों और इनके आपराधिक इतिहास के आधार पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। साथ ही गिरोह के अन्य सदस्यों और उनकी गतिविधियों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि संगठित अपराधों में शामिल अपराधियों के विरुद्ध अभियान आगे भी जारी रहेगा और कानून-व्यवस्था से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाएगी।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.