शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर की बेटी ज्योति पासवान ने रचा इतिहास, यूपी स्टेट कुश्ती में जीता रजत आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बागपत की शिवांगी खोखर को हराकर ज्योति ने अपने दांव-पेंच से सबका दिल जीता

आगरा में आयोजित प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता में बागपत की शिवांगी खोखर को हराकर ज्योति ने अपने दांव-पेंच से सबका दिल जीता

*गोरखपुर की बेटी ज्योति पासवान ने लहराया परचम, यूपी स्टेट कुश्ती में जीता रजत पदक*

गोरखपुर। खेल जगत में गोरखपुर का नाम एक बार फिर गौरव के साथ अंकित हुआ है। जिले की उभरती हुई महिला पहलवान ज्योति पासवान, निवासी जगदीशपुर, ने अपनी दमदार कुश्ती कला और अथक परिश्रम के बल पर प्रदेश स्तर पर रजत पदक हासिल कर गोरखपुर का मान बढ़ा दिया।
आगरा में आयोजित उत्तर प्रदेश स्टेट कुश्ती प्रतियोगिता में ज्योति पासवान ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए सेमी फाइनल मुकाबले में बागपत (हरियाणा) की प्रतिभाशाली पहलवान शिवांगी खोखर को हराकर रजत पदक अपने नाम किया। पूरे मुकाबले के दौरान ज्योति ने अपने चपल दांव-पेंच, सटीक तकनीक और अटूट आत्मविश्वास से दर्शकों को रोमांचित कर दिया।
सिल्वर मेडल जीतने के बाद ज्योति पासवान ने अपनी सफलता का श्रेय अपने गुरुजनों, कोच, परिवार और गोरखपुरवासियों के आशीर्वाद को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि उनके लिए केवल व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि गोरखपुर की खेल प्रतिभा का भी परिचायक है। स्थानीय खेल प्रेमियों और ग्रामवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है। जगह-जगह मिठाइयाँ बाँटी जा रही हैं और लोग ज्योति के उज्ज्वल भविष्य की कामना कर रहे हैं। खेल विशेषज्ञों का मानना है कि यदि इसी तरह का प्रदर्शन जारी रहा, तो ज्योति पासवान राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत का नाम रोशन कर सकती हैं।
गोरखपुर के खेल इतिहास में यह उपलब्धि एक और स्वर्णिम पृष्ठ जोड़ते हुए आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगी।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज