शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ, विशाल भंडारे में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ भक्ति और सामाजिक समरसता का दिया संदेश

भक्ति और सामाजिक समरसता का दिया संदेश
gorakhpur-news

गोरखपुर। गोरखपुर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के तत्वावधान में प्रेस क्लब परिसर में श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक समरसता के वातावरण में संगीतमय सुंदरकाण्ड पाठ एवं विशाल भंडारे का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पत्रकारों, सामाजिक कार्यकर्ताओं, जनप्रतिनिधियों तथा विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े गणमान्य लोगों ने बड़ी संख्या में भाग लेकर भगवान श्रीराम और हनुमान जी के प्रति अपनी आस्था व्यक्त की।
कार्यक्रम का शुभारंभ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुआ। इसके बाद भगवताचार्या मृदुला नंद शास्त्री एवं उनकी टीम ने संगीतमय सुंदरकाण्ड का भावपूर्ण पाठ प्रस्तुत किया। सुंदरकाण्ड की चौपाइयों और भजनों से पूरा परिसर भक्तिमय हो उठा। उपस्थित श्रद्धालु भक्ति रस में डूबकर पाठ का श्रवण करते रहे। कई श्रद्धालु प्रभु श्रीराम और बजरंगबली के जयकारों के साथ भक्ति भाव में झूमते दिखाई दिए।
इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि सुंदरकाण्ड का पाठ व्यक्ति के जीवन में सकारात्मक ऊर्जा, आत्मविश्वास और कठिन परिस्थितियों से संघर्ष करने की शक्ति प्रदान करता है। ऐसे धार्मिक और सांस्कृतिक आयोजन समाज में नैतिक मूल्यों, आध्यात्मिक चेतना और आपसी भाईचारे को मजबूत करने का कार्य करते हैं। कार्यक्रम के दौरान देश, समाज और पत्रकारिता जगत की उन्नति तथा जनकल्याण की मंगलकामना भी की गई।
सुंदरकाण्ड पाठ के उपरांत आरती और प्रसाद वितरण का आयोजन किया गया। इसके बाद आयोजित विशाल भंडारे में हजारों लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया। भंडारे में विभिन्न राजनीतिक दलों से जुड़े जनप्रतिनिधियों और नेताओं ने भी सहभागिता कर सामाजिक एकता और सांस्कृतिक समन्वय का संदेश दिया।
कार्यक्रम में भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय, विधायक प्रदीप शुक्ला, अष्टभुजा शुक्ला, समाजवादी पार्टी के नेता कृतिनिधि पांडेय, पार्षद विश्वजीत त्रिपाठी, छठीलाल सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
इस अवसर पर जर्नलिस्ट्स प्रेस क्लब के अध्यक्ष ओंकार धर द्विवेदी, उपाध्यक्ष धनेश निषाद, मंत्री पंकज श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष दुर्गेश यादव, पुस्तकालय मंत्री संजय कुमार, कार्यकारिणी सदस्य डॉ. मनोज कुमार मिश्रा, रजनीश त्रिपाठी, अजीत सिंह समेत क्लब के पूर्व पदाधिकारी, सदस्यगण और बड़ी संख्या में नागरिक मौजूद रहे। कार्यक्रम ने धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक सद्भाव और सामूहिक सहभागिता का प्रेरणादायी संदेश दिया।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…