गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

जिला कारागार में श्रीमद्भागवत कथा के साथ भक्ति मय हुआ वातावरण : बंदियों को सत्कर्म और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा

गोरखपुर | 23-Nov-2025 10:40 AM | 47 |
गोरखपुर
बंदियों को सत्कर्म और सकारात्मक जीवन की प्रेरणा

गोरखपुर। जिला कारागार गोरखपुर में शुक्रवार को आध्यात्मिकता और भक्ति का अद्भुत संगम देखने को मिला। जय श्री राधे माधव गोपाल चैरिटेबल ट्रस्ट रुद्रपुर (देवरिया) के तत्वावधान में पूज्य श्री अभियेन्द्र गर्गाचार्य जी महाराज द्वारा श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन किया गया, जिसमें बंदियों ने भक्तिमय वातावरण में कथा रसामृत का पान किया। कारागार परिसर में भक्ति की मधुर ध्वनियाँ गूंजती रहीं और सभी के मन में श्रद्धा और शांति का संचार हुआ।

कथा प्रारंभ से पूर्व जेल अधीक्षक डी.के. पाण्डेय ने श्रीमद्भागवत पुराण और बालगोपाल श्रीकृष्ण की प्रतिमा का पूजन कर तथा दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की विधिवत शुरुआत की। इस दौरान उन्होंने आचार्य जी का माल्यार्पण कर उनका स्वागत भी किया।

आचार्य प्रवर अभियेन्द्र गर्गाचार्य जी महाराज ने कथा के माध्यम से बंदियों को उत्तम जीवन, सत्कर्म, अध्यात्म और परोपकार के महत्व पर प्रेरक प्रवचन दिया। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन उसे अपने कर्मों से ही श्रेष्ठ बनाना होता है और इसे सुधारने के लिए कभी भी देर नहीं होती।
उन्होंने संदेश दिया कि —
“बंदी जीवन के दौरान व्यक्ति अपने अंदर छिपी अच्छाई को फिर से जागृत कर सकता है। योग, प्राणायाम, शिक्षा, शास्त्र अध्ययन और भजन-कीर्तन मन को पवित्र और मजबूत बनाते हैं।”

उन्होंने बंदियों से आह्वान किया कि वे अपने मन से दुर्गुणों और क्रोध, घृणा, प्रतिशोध जैसी बुराइयों को त्यागकर सद्मार्ग को अपनाएँ और अपने भविष्य को उज्ज्वल बनाएं। कथा के दौरान बंदियों ने भक्ति भाव से भजन भी प्रस्तुत किए, जिससे वातावरण और भी आध्यात्मिक हो उठा।

कार्यक्रम को सफल बनाने में स्वामी अरिहंत, अनय, दिव्यांशु का सराहनीय योगदान रहा। वहीं जेल विजिटर एवं आकाशवाणी की उद्घोषिका अमृता धीर मेहरोत्रा ने मंच संचालन करते हुए पूरे आयोजन में ऊर्जामय माहौल बनाए रखा। उन्होंने कार्यक्रम के सुचारु संचालन के लिए लगातार सहयोग प्रदान किया।

जेल प्रशासन ने यह भी सुनिश्चित किया कि भक्ति संदेश प्रत्येक बंदी तक पहुंचे। इसी उद्देश्य से कथा का सीधा प्रसारण समूचे कारागार परिसर सहित जेल के बाहर भी किया गया, ताकि अधिक से अधिक बंदियों को आध्यात्मिक लाभ मिल सके।

जेल अधिकारियों ने कहा कि इस प्रकार के आध्यात्मिक और सांस्कृतिक आयोजन बंदियों के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। यह उन्हें जीवन के नए अर्थ और नई दिशा प्रदान करते हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बंदियों के अंदर छिपी मानवीय संवेदनाएँ जागृत होती हैं और समाज की मुख्य धारा में पुनः लौटने की आशा बढ़ती है।

कार्यक्रम में जेलर अरुण कुमार कुशवाहा, उप जेलर आदित्य कुमार जायसवाल, अमिता श्रीवास्तव, विजय कुमार सहित कारागार के सभी कर्मचारी उपस्थित रहे और व्यवस्थाओं में योगदान दिया।

अंत में बंदियों ने श्रद्धा और भावनाओं के साथ भजन गाकर कार्यक्रम का समापन किया।
जिला कारागार इस आयोजन के माध्यम से आध्यात्म और सुधार के एक नए संदेश का केंद्र बना रहा।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.