शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: घर में हुई चोरी का खुलासा, पुरुष और महिला गिरफ्तार, चोरी के जेवर बरामद शादी समारोह में गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा

शादी समारोह में गए परिवार के घर को चोरों ने बनाया निशाना, पुलिस ने दो आरोपियों को दबोचा
gorakhpur-news

गोरखपुर। कोतवाली थाना क्षेत्र में हुई चोरी की एक बड़ी वारदात का पुलिस ने सफल खुलासा करते हुए एक पुरुष और एक महिला को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों के कब्जे से चोरी किए गए कई कीमती आभूषण और नकदी बरामद की है। मामले में बरामदगी के आधार पर संबंधित धाराओं की बढ़ोतरी करते हुए आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।
पुलिस के अनुसार, 1 मई 2026 को वादी अपने परिवार के साथ एक रिश्तेदार के यहां आयोजित शादी समारोह में शामिल होने गए थे। घर बंद होने का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने मकान में प्रवेश किया और घर में रखे सोने-चांदी के आभूषणों के साथ लगभग 50 हजार रुपये नकद चोरी कर फरार हो गए। जब परिवार वापस लौटा तो घर का सामान बिखरा पड़ा मिला और चोरी की जानकारी हुई। घटना के बाद पीड़ित ने कोतवाली थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की। घटना के खुलासे के लिए पुलिस टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों, स्थानीय सूचना तंत्र और मुखबिर की मदद से संदिग्धों की पहचान की। इसके बाद पुलिस ने मोनू केवट और राधा शर्मा उर्फ अंजली को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तारी के बाद पूछताछ में दोनों आरोपियों ने चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार की। उनकी निशानदेही पर पुलिस ने चोरी किए गए कई आभूषण बरामद किए। बरामद सामान में अंगूठियां, नथ, लॉकेट, मंगलसूत्र, पायल, बिछिया, कर्धन समेत अन्य कीमती जेवर शामिल हैं। इसके अलावा आरोपियों के कब्जे से 5 हजार रुपये नकद भी बरामद किए गए हैं।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि बरामद आभूषणों का सत्यापन कराया जा रहा है ताकि उन्हें विधिक प्रक्रिया पूरी होने के बाद वास्तविक स्वामी को सौंपा जा सके। साथ ही यह भी जांच की जा रही है कि आरोपी किसी संगठित चोरी गिरोह से जुड़े हैं या नहीं और क्या उनका संबंध क्षेत्र में हुई अन्य चोरी की घटनाओं से भी है।
कोतवाली पुलिस का कहना है कि अपराध और अपराधियों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर प्रभावी नियंत्रण के लिए निगरानी बढ़ाई गई है तथा संदिग्ध गतिविधियों पर विशेष नजर रखी जा रही है। पुलिस ने लोगों से भी अपील की है कि घर छोड़कर बाहर जाते समय सुरक्षा संबंधी आवश्यक सावधानियां अवश्य बरतें और किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…