शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में हेल्थ इंश्योरेंस फ्रॉड का खुलासा, फर्जी क्लेम से रकम हड़पने वाले गिरोह के दो आरोपी गिरफ्तार रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपियों को दबोचा।

रामगढ़ताल पुलिस ने गैंगस्टर एक्ट में दो आरोपियों को दबोचा।
gorakhpur-news

गोरखपुर। रामगढ़ताल थाना पुलिस ने हेल्थ इंश्योरेंस के नाम पर फर्जी क्लेम पास कराकर लाखों रुपये की धोखाधड़ी करने वाले संगठित गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो वांछित आरोपियों को गिरफ्तार किया है। दोनों के खिलाफ पहले से गैंगस्टर एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज था। पुलिस अधीक्षक नगर के निर्देशन और क्षेत्राधिकारी कैंट के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई को संगठित अपराध के खिलाफ बड़ी सफलता माना जा रहा है।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपियों की पहचान राकेश कुमार ओझा, निवासी भिटहा थाना बांसगांव, और अभिषेक शर्मा उर्फ हनी शर्मा, निवासी सरस्वतीपुरम लेन-3 थाना शाहपुर, के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना रामगढ़ताल में उत्तर प्रदेश गिरोहबंद एवं समाज विरोधी क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम के तहत मामला दर्ज था।
जांच में सामने आया कि आरोपी एक संगठित गिरोह बनाकर अस्पताल का संचालन करते थे। गिरोह हेल्थ इंश्योरेंस कराने वाले लोगों के नाम पर बिना किसी वास्तविक इलाज के फर्जी मेडिकल दस्तावेज तैयार कर बीमा कंपनियों से क्लेम पास कराता था। क्लेम की राशि प्राप्त होने के बाद उसे आपस में बांट लिया जाता था, जिससे गिरोह लंबे समय से आर्थिक और भौतिक लाभ अर्जित कर रहा था।
पुलिस का कहना है कि इस तरह की धोखाधड़ी से बीमा कंपनियों के साथ-साथ स्वास्थ्य व्यवस्था की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है। मामले की गहन जांच जारी है और गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार दोनों आरोपियों का आपराधिक इतिहास रहा है और इनके विरुद्ध पूर्व में भी विभिन्न धाराओं में मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल दोनों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि संगठित अपराध, आर्थिक धोखाधड़ी और बीमा फर्जीवाड़े में शामिल लोगों के खिलाफ अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…