शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर जानलेवा हमला करने वाले आरोपित गिरफ्तार गुलरिहा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया विवाद से भड़की हिंसा, तीन वयस्क जेल और बाल अपचारी सुधार गृह भेजा गया

गुलरिहा थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया विवाद से भड़की हिंसा, तीन वयस्क जेल और बाल अपचारी सुधार गृह भेजा गया
gorakhpur-news

गोरखपुर। गुलरिहा पुलिस ने आपत्तिजनक वीडियो पोस्ट कर माहौल बिगाड़ने और विरोध जताने पर जानलेवा हमला करने के आरोप में तीन वयस्कों को गिरफ्तार कर जेल भेजा और एक बाल अपचारी को किशोर न्यायालय में पेश कर सुधार गृह भेज दिया। मामला गुलरिहा थाना क्षेत्र के जंगल हरपुर का है।

जानकारी के अनुसार, 12 अक्टूबर को जंगल हरपुर निवासी अनुज कुमार ने शिकायत दर्ज कराई कि कुछ युवक मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के पुराने वीडियो के साथ छेड़छाड़ कर आपत्तिजनक बातें पोस्ट कर रहे थे। जब अनुज और उनके दोस्त प्रदीप ने इस पर विरोध जताया, तो आरोपियों ने उन्हें पहले फोन पर गाली दी। इसके बाद रास्ते में रोककर बांका, तलवार, छुरी और हॉकी से जानलेवा हमला करने का प्रयास किया।

हमले के दौरान अनुज और प्रदीप किसी तरह अपनी जान बचाने में सफल रहे। उनके चिल्लाने की आवाज सुनकर गांव वाले घटनास्थल पर इकट्ठा हो गए, जिससे हमलावर जानलेवा धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए।

पुलिस ने 14 अक्टूबर को दोपहर में फुलवरिया रोड नहर पुलिया के पास आरोपियों को दबोच लिया। गिरफ्तार आरोपितों में शमशेर आलम (21), आफताब (20) और शहबान (24) शामिल हैं। सभी आरोपी जंगल हरपुर, थाना गुलरिहा के निवासी हैं। इसके अलावा पुलिस ने एक बाल अपचारी को भी पकड़ा, जिसे किशोर न्यायालय में पेश करने के बाद सुधार गृह भेज दिया गया।

घटना की जांच में पुलिस ने आरोपियों के पास से एक बांका, एक हॉकी, टूटा हुआ हॉकी और एक छुरा बरामद किया। अधिकारीयों ने बताया कि ये सभी उपकरण हमले में इस्तेमाल किए गए थे। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ गुलरिहा थाना में गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है और मामले की जांच जारी है।

गुलरिहा पुलिस ने नागरिकों से अपील की है कि इस प्रकार की घटनाओं और आपत्तिजनक पोस्टों के संबंध में तुरंत थाने को सूचना दें। अधिकारियों का कहना है कि सोशल मीडिया पर किसी भी आपत्तिजनक सामग्री के माध्यम से जनता में भय या अफरातफरी फैलाने वालों के खिलाफ सख्ती से कार्रवाई की जाएगी।

इस घटना से इलाके में सुरक्षा और सोशल मीडिया पर निगरानी बढ़ाने की आवश्यकता पर भी सवाल उठ रहे हैं। पुलिस का कहना है कि आगे इस प्रकार की घटनाओं को रोकने के लिए सक्रिय निगरानी रखी जाएगी और सभी आरोपियों को कड़ी कार्रवाई का सामना करना पड़ेगा।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज