गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर | 11-Jul-2026 07:36 PM | 47 |
गोरखपुर
गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर। गोला थाना पुलिस ने लूट की एक वारदात का सफल खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके कब्जे से लूटा गया पीली धातु का लॉकेट तथा घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल भी बरामद कर ली है।
पुलिस अधीक्षक दक्षिणी के निर्देशन, क्षेत्राधिकारी गोला के पर्यवेक्षण तथा प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने थाना गोला में दर्ज मुकदमा संख्या 255/2026 की विवेचना के दौरान राहुल यादव पुत्र जयकरन यादव एवं निशान्त उर्फ सचिन यादव पुत्र नन्द गोपाल यादव, दोनों निवासी पौहरिया थाना बड़हलगंज, जनपद गोरखपुर को गिरफ्तार किया।
पुलिस के अनुसार, घटना में दो मोटरसाइकिल सवार बदमाशों ने वादिनी के पीछे से आकर मारपीट की और उसके गले से मंगलसूत्र छीनकर फरार हो गए थे। पीड़िता की तहरीर के आधार पर थाना गोला में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई थी।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया। उनके कब्जे से लूटा गया लॉकेट तथा वारदात में इस्तेमाल की गई मोटरसाइकिल बरामद की गई। बरामदगी और साक्ष्यों के आधार पर मुकदमे में भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 317(2) की बढ़ोत्तरी भी की गई है।
पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।
गिरफ्तारी करने वाली टीम में प्रभारी निरीक्षक चन्द्र प्रकाश पाण्डेय, वरिष्ठ उपनिरीक्षक इंद्रजीत कुशवाहा, उपनिरीक्षक राकेश कुमार सिंह, उपनिरीक्षक अजीत कुमार पटेल तथा अन्य पुलिसकर्मी शामिल रहे।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.