गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

फूड विभाग ने लगाया ₹60 लाख का जुर्माना, मिलावटखोरों पर सख्त कार्रवाई : सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह की पहल, 55 मुकदमे दायर – पेशेवर अपराधियों के पोस्टर लगाने की सिफारिश

गोरखपुर | 04-Sep-2025 11:15 PM | 47 |
गोरखपुर
सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह की पहल, 55 मुकदमे दायर – पेशेवर अपराधियों के पोस्टर लगाने की सिफारिश

गोरखपुर। सहायक आयुक्त खाद्य डॉ. सुधीर कुमार सिंह के नेतृत्व में मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान लगातार जारी है। उनकी सख्त कार्रवाई से जिले में मिलावटखोरों में हड़कंप मचा हुआ है। विभाग की टीम ने वित्तीय वर्ष में अब तक ₹60 लाख रुपये का जुर्माना व्यापारियों पर लगाया है। साथ ही पेशेवर अपराधियों के पोस्टर सार्वजनिक स्थानों पर लगाने के लिए शासन को सिफारिश भी की गई है।

डॉ. सिंह ने बताया कि अगस्त माह में अपर जिलाधिकारी कोर्ट में 17 व्यापारियों पर जुर्माना लगाया गया। वहीं, क्रिमिनल कोर्ट में 6 लोगों को न सिर्फ जुर्माना भरना पड़ा बल्कि उन्हें दो वर्षों तक पर्यवेक्षण में रखने का आदेश भी दिया गया है। इन व्यक्तियों की नियमित निगरानी होगी और कोर्ट में उपस्थिति भी दर्ज करानी होगी। यदि वे पुनः अवैध गतिविधियों में पाए जाते हैं तो उन्हें जेल भेजा जाएगा।

उन्होंने कहा कि अब तक 55 मुकदमे माननीय न्यायालय में दायर किए गए हैं, जिनमें सजा से संबंधित प्रकरण भी शामिल हैं। पनीर में मिलावट पाए जाने पर एफआईआर दर्ज कराई गई और कई लोगों को जेल भी भेजा गया है।

सहायक आयुक्त ने स्पष्ट किया कि खाद्य पदार्थों में मिलावट किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा, “यह केवल कानून का उल्लंघन नहीं, बल्कि पूरे समाज के प्रति अपराध है। पेशेवर अपराधियों के खिलाफ विभाग सख्त कार्रवाई जारी रखेगा।”

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.