गोरखपुर: हलसीगंज बाजार में मकान से उठता धुआं, फायर ब्रिगेड ने संभाला हालात : प्रसिद्ध भगेलू समोसा के पट्टीदार प्रहलाद मोदनवाल के मकान में मचा हड़कंप, समय रहते आग पर काबू
गोरखपुर। राजघाट थाना क्षेत्र के हलसीगंज बाजार में प्रसिद्ध भगेलू समोसा के पट्टीदार प्रहलाद मोदनवाल के मकान में शुक्रवार दोपहर अचानक धुआं उठने से हड़कंप मच गया।
करीब 12:30 बजे स्थानीय लोगों ने धुआं निकलता देख तुरंत परिजनों को सूचित किया और उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया। आग लगने की आशंका होने पर परिजनों ने फौरन फायर ब्रिगेड को सूचना दी।
सूचना मिलते ही दो फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पा लिया। गनीमत रही कि इस घटना में किसी तरह की जान-माल की हानि नहीं हुई।
एसओ राजघाट पुलिस टीम के साथ मौके पर मौजूद रहे और हालात का जायजा लिया।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़