शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

साइबर ठगों पर पुलिस की बड़ी कार्रवाई थाना चिलुआताल पुलिस व साइबर सेल की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत

थाना चिलुआताल पुलिस व साइबर सेल की तत्परता से ऑनलाइन ठगी के शिकार पीड़ित को मिली राहत
gorakhpur-news

गोरखपुर। साइबर अपराध के बढ़ते मामलों के बीच गोरखपुर पुलिस ने एक सराहनीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। ऑनलाइन साइबर ठगी का शिकार हुए एक सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी को थाना चिलुआताल पुलिस और साइबर सेल की त्वरित कार्रवाई से बड़ी राहत मिली है। साइबर ठगों द्वारा हड़पी गई ₹1,62,872.83 की धनराशि पुलिस ने पीड़ित के खाते में वापस करा दी है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित सेवानिवृत्त बैंक अधिकारी ने थाना चिलुआताल में प्रार्थना पत्र देकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि अज्ञात साइबर अपराधियों ने खुद को बैंक व सरकारी विभाग का अधिकारी बताते हुए संपर्क किया। ठगों ने पेंशन बंद होने और सीनियर सिटीजन कार्ड बनाने का झांसा देकर पीड़ित से बैंकिंग जानकारी हासिल कर ली और अलग-अलग माध्यमों से उनके खाते से धनराशि अपने खातों में ट्रांसफर करा ली।

शिकायत मिलते ही थाना चिलुआताल के थानाध्यक्ष सूरज सिंह के नेतृत्व में साइबर सेल टीम ने मामले को गंभीरता से लेते हुए तत्काल कार्रवाई शुरू की। पुलिस टीम ने राष्ट्रीय साइबर अपराध रिपोर्टिंग पोर्टल पर तुरंत शिकायत दर्ज कराई और संबंधित बैंक खातों में हुए ट्रांजैक्शन को होल्ड कराने की प्रक्रिया शुरू की।

पुलिस की सक्रियता का परिणाम यह रहा कि न्यायालय से आवश्यक अनुमति प्राप्त करने के बाद पीड़ित के खाते में ₹1,62,872.83 (एक लाख बासठ हजार आठ सौ बहत्तर रुपये तिरासी पैसे) की पूरी धनराशि वापस करा दी गई। राशि वापस मिलने पर पीड़ित और उनके परिजनों ने पुलिस की कार्यप्रणाली की सराहना की।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि ठगी की शेष धनराशि की बरामदगी के लिए प्रयास लगातार जारी हैं। साथ ही साइबर अपराध में शामिल आरोपियों की पहचान कर उनके विरुद्ध सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। गोरखपुर पुलिस साइबर अपराधियों पर नकेल कसने के लिए लगातार तकनीकी संसाधनों और प्रशिक्षण का उपयोग कर रही है।

इस सराहनीय कार्रवाई में थाना चिलुआताल की टीम में थानाध्यक्ष सूरज सिंह, वरिष्ठ उपनिरीक्षक शैलेन्द्र कुमार, उपनिरीक्षक एवं साइबर नोडल अधिकारी अभिराम, कंप्यूटर ऑपरेटर ग्रेड-बी सत्येन्द्र चौधरी, आरक्षी दीपक यादव प्रथम और आरक्षी विकास मौर्या शामिल रहे।

गोरखपुर पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी अनजान कॉल, लिंक, ई-मेल या संदेश पर अपनी बैंकिंग जानकारी, ओटीपी या पर्सनल डिटेल साझा न करें। साइबर ठगी की स्थिति में तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करें या नजदीकी थाना अथवा राष्ट्रीय साइबर अपराध पोर्टल पर शिकायत दर्ज कराएं। समय पर की गई शिकायत से ठगी की रकम वापस मिलने की संभावना काफी बढ़ जाती है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज