गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर में जर्जर दीवार गिरने से कांस्टेबल की मौत : तेज बारिश बनी वजह

गोरखपुर | 13-Aug-2025 11:57 PM | 47 |
गोरखपुर
तेज बारिश बनी वजह

गोरखपुर। कैंट थाना क्षेत्र के सिविल लाइन स्थित वन विभाग परिसर में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। करीब 10 बजे वन विभाग की जर्जर दीवार अचानक भड़भड़ाकर ढह गई। उसी समय वहां से गुजर रहे 45 वर्षीय कांस्टेबल विक्रम प्रसाद यादव इसकी चपेट में आ गए। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। पुलिस टीम ने गंभीर रूप से घायल विक्रम प्रसाद को तत्काल बीआरडी मेडिकल कॉलेज पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

वन विभाग के रेंजर दिनेश चौरसिया ने बताया कि मृतक का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है। उन्होंने कहा कि दीवार काफी पुरानी थी और हाल के दिनों में हुई तेज बारिश के कारण उसकी हालत और बिगड़ गई थी, जिसके चलते यह हादसा हुआ।

विक्रम प्रसाद यादव मूल रूप से बस्ती जिले के पिकोरा बक्श, गांधी नगर के रहने वाले थे। वह हीरालाल यादव के पुत्र थे और उत्तर प्रदेश पुलिस में कांस्टेबल पद पर कार्यरत थे। वर्तमान में उनकी तैनाती गोरखपुर पुलिस लाइन में थी। परिवार में उनकी पत्नी और तीन बच्चे हैं।

इस हादसे की खबर मिलते ही पुलिस विभाग में शोक की लहर दौड़ गई। कई वरिष्ठ अधिकारी अस्पताल पहुंचे और परिजनों को ढांढस बंधाया। वहीं, विक्रम प्रसाद के पैतृक गांव में भी मातम छा गया। ग्रामीणों और परिचितों ने इस घटना को प्रशासनिक लापरवाही का नतीजा बताया और पुरानी, जर्जर दीवारों की समय-समय पर जांच व मरम्मत की मांग की।

नगरवासियों का कहना है कि बरसात के मौसम में जर्जर इमारतों और दीवारों के गिरने का खतरा बढ़ जाता है, इसलिए प्रशासन को समय रहते एहतियाती कदम उठाने चाहिए ताकि भविष्य में ऐसे हादसे टाले जा सकें।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.