गोरखपुर में चोरी की बाइक के साथ आरोपी गिरफ्तार, कैण्ट पुलिस ने 24 घंटे में किया खुलासा : कैण्ट पुलिस की तत्परता से 24 घंटे के भीतर खुला बाइक चोरी का मामला, आरोपी के कब्जे से वाहन बरामद
गोरखपुर। कैण्ट थाना क्षेत्र में चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए चलाए जा रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने चोरी की मोटरसाइकिल के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी की गई बाइक भी बरामद कर ली गई है।
पुलिस के अनुसार 27 मई 2026 को थाना कैण्ट क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी होने की सूचना प्राप्त हुई थी। पीड़ित की तहरीर के आधार पर थाना कैण्ट में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस टीम ने घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी की तलाश शुरू की।
जांच के दौरान पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए आरोपी शनी साहनी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने मोटरसाइकिल चोरी की बात स्वीकार की, जिसके बाद उसकी निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद कर ली गई।
गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान शनी साहनी पुत्र प्रेम साहनी निवासी घुर टोला, थाना खोराबार, जनपद गोरखपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने बरामदगी के आधार पर मुकदमे में धारा 317(2) भारतीय न्याय संहिता की बढ़ोतरी भी की है।
यह मामला मु0अ0सं0 252/2026 के तहत धारा 303(2) एवं 317(2) भारतीय न्याय संहिता में थाना कैण्ट पर पंजीकृत है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय भेज दिया है।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि जनपद में वाहन चोरी की घटनाओं पर रोक लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। संदिग्ध व्यक्तियों की जांच और गश्त बढ़ाई गई है ताकि अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण रखा जा सके।
अन्य खबरें
गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद
गोरखपुर न्यूज़गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य
गोरखपुर न्यूज़बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल
गोरखपुर न्यूज़