शुक्रवार, 20 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया गया गोपाष्टमी का पर्व, गौशालाओं में उमड़े श्रद्धालु" पूर्वांचल में महिला की जटिल यूरोलॉजिकल बीमारी की आधुनिक तकनीक से सर्जरी नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना डूबते सूर्य को अर्घ्य देकर छठ व्रतियों ने की सुख-समृद्धि की कामना* आधी रात कमरे में चली गोली से मचा हड़कंप, मौके पर पहुंची पुलिस और फोरेंसिक टीम* गोरखपुर: सपा के जिलाध्यक्ष बन सकते हैं जीतेंद्र यादव? समर्थकों में चर्चाएं तेज* छठ गीतों से गोरखनाथ घाट पर सांसद रवि किशन ने बांधा समां* आधी रात मोहद्दीपुर में धधकी रूई-गद्दे की दुकान, आसपास के घरों में मची चीख-पुकार*
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर: भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में आग, 20 मिनट में फायर ब्रिगेड ने पाया काबू दमकल की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को बचाया गया

दमकल की त्वरित कार्रवाई से आसपास की दुकानों को बचाया गया
gorakhpur-news

गोरखपुर। शहर के व्यस्त कारोबारी क्षेत्र टाउनहाल स्थित भलोटिया मार्केट की दवा मंडी में शुक्रवार सुबह अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग फर्स्ट फ्लोर पर स्थित एक दवा की दुकान में लगी, जिससे पूरे बाजार में हड़कंप मच गया। दवा मंडी में एक-दूसरे से सटी हुई कई दुकानें होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका थी, लेकिन फायर ब्रिगेड की तत्परता और सूझबूझ से करीब 20 मिनट के भीतर आग पर पूरी तरह काबू पा लिया गया। इससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई और आसपास की दुकानों को सुरक्षित बचा लिया गया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, शुक्रवार सुबह करीब 8:22 बजे भलोटिया मार्केट की दवा मंडी से धुआं उठता दिखाई दिया। स्थानीय दुकानदारों और राहगीरों ने जब धुएं का गुबार देखा तो तत्काल शोर मचाया और अन्य लोगों को सतर्क किया। जांच करने पर पता चला कि फर्स्ट फ्लोर पर स्थित वेदिका ट्रेडर्स नामक दवा की दुकान में आग लगी है। देखते ही देखते दुकान के भीतर धुआं भर गया, जिससे आसपास के व्यापारियों में दहशत फैल गई।
घटना की सूचना तुरंत अग्निशमन विभाग को दी गई। सूचना मिलते ही फायर स्टेशन गोलघर से दो फायर टेंडर और दमकल कर्मियों की टीम मौके पर पहुंच गई। फायर कर्मियों ने बिना समय गंवाए मोटर फायर इंजन के माध्यम से आग बुझाने का अभियान शुरू किया। दमकल विभाग की टीम ने सुनियोजित तरीके से आग को नियंत्रित किया और लगभग 20 मिनट की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर पूरी तरह काबू पा लिया।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया जाता तो दवा मंडी की अन्य दुकानों तक भी आग फैल सकती थी, जिससे भारी आर्थिक नुकसान होने की संभावना थी। हालांकि दमकल विभाग की त्वरित कार्रवाई के चलते स्थिति गंभीर नहीं हो पाई।
इस घटना में किसी प्रकार की जनहानि की सूचना नहीं है, लेकिन दुकान में रखी दवाइयों और अन्य सामान को नुकसान पहुंचा है। प्रारंभिक जांच में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है, हालांकि वास्तविक कारणों का पता लगाने के लिए जांच जारी है।
घटना की जानकारी मिलते ही मुख्य अग्निशमन अधिकारी (सीएफओ) संतोष कुमार राय और फायर स्टेशन अधिकारी (एफएसओ) शान्तनु कुमार यादव भी मौके पर पहुंचे और राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी की। दुकान मालिक अनुज अग्रवाल भी सूचना मिलने पर तत्काल घटनास्थल पहुंचे। अग्निशमन विभाग ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है और व्यापारियों से विद्युत सुरक्षा के प्रति विशेष सतर्कता बरतने की अपील की है।

यह भी पढ़ें

डॉ. रितेश सिंह ने बक्कल म्यूकोसल ग्राफ्ट तकनीक से किया मूत्रमार्ग का पुनर्निर्माण, बार-बार डाइलेशन की समस्या से मिल सकता है दीर्घकालिक समाधान
रामगढ़ताल क्षेत्र के फुलवरिया की घटना, घरेलू विवाद के पहलुओं की जांच में जुटी पुलिस*
गोरखपुर। समाजवादी पार्टी में गोरखपुर के नए जिलाध्यक्ष की नियुक्ति को लेकर राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं

अन्य खबरें

नया सानवाड़ा में चोरों का आतंक, सात कृषि कुओं को बनाया निशाना
22 वर्षीय युवती के थायरॉइड कैंसर का डॉ. शिवशंकर शाही ने किया सफल ऑपरेशन
गोरखपुर। बाल दिवस के अवसर पर 14 नवंबर को गोरखनाथ स्थित सेंट जोसेफ हाई स्कूल में उत्साह और…