शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में बहुभोज कार्यक्रम से 3 लाख और गहनों से भरा बैग चोरी, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात रिगलिया वेंकट हॉल में डांस के दौरान अनजान युवक ने बैग उड़ाया, पुलिस सर्विलांस की मदद से कर रही है तलाश

रिगलिया वेंकट हॉल में डांस के दौरान अनजान युवक ने बैग उड़ाया, पुलिस सर्विलांस की मदद से कर रही है तलाश
gorakhpur-news

गोरखपुर। शहर के गोरखनाथ थाना क्षेत्र में आयोजित एक शादी के बहुभोज कार्यक्रम के दौरान उस समय हड़कंप मच गया जब एक अनजान युवक नकदी और गहनों से भरा बैग चोरी कर फरार हो गया। वारदात स्थल रिगलिया वेंकट हॉल में लगे सीसीटीवी कैमरे में आरोपी की करतूत साफ-साफ दिखाई दी। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

जानकारी के अनुसार, शाहपुर के शक्ति नगर कॉलोनी निवासी प्रमोद कुमार सिंह के बेटे अभिनव की शादी 2 नवंबर को संपन्न हुई थी। शादी के उपरांत 7 नवंबर की रात परिवार द्वारा रिगलिया वेंकट हॉल में बहुभोज कार्यक्रम आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में रिश्तेदार और परिचित शामिल हुए थे।

रात करीब 10:20 बजे के आसपास जब भोजन और डांस कार्यक्रम चल रहा था, तभी प्रमोद सिंह ने करीब तीन लाख रुपये नकद, चांदी के सिक्के और रिश्तेदारों से प्राप्त गहनों से भरा बैग हॉल के पास रखे सोफे पर रख दिया। कुछ देर बाद जब उन्होंने बैग देखा, तो वह वहां से गायब था।

सीसीटीवी फुटेज खंगालने पर पता चला कि करीब 25 वर्षीय एक युवक, जिसने ग्रे रंग की शर्ट और जींस पहनी थी, पास की कुर्सी पर बैठा था। वह मौका देखकर उठा और बैग लेकर तेजी से बाहर निकल गया। पूरी घटना कुछ ही मिनटों में घटित हो गई और किसी को भनक तक नहीं लगी।

घटना की सूचना मिलते ही गोरखनाथ थाना पुलिस और क्राइम ब्रांच की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने हॉल में लगे सभी कैमरों के फुटेज की जांच की और आरोपी की तस्वीरें स्पष्ट रूप से सामने आईं। अधिकारी अब इन तस्वीरों के आधार पर युवक की पहचान कर रहे हैं।

थाना प्रभारी ने बताया कि अज्ञात युवक के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। सर्विलांस सेल की मदद से आरोपी के मूवमेंट और मोबाइल लोकेशन की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर चोरी का खुलासा किया जाएगा।

स्थानीय लोगों का कहना है कि ऐसे कार्यक्रमों में सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी बढ़ाने की जरूरत है, ताकि इस तरह की घटनाओं पर अंकुश लगाया जा सके। फिलहाल पुलिस टीम सीसीटीवी फुटेज से मिले क्लू के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दे रही है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज