गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: 9 माह की बच्ची से दुष्कर्म के आरोप में रिश्तेदार गिरफ्तार : घर से लापता बच्ची खेत के पास गंभीर हालत में मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

गोरखपुर | 20-Jun-2026 10:18 PM | 47 |
गोरखपुर
घर से लापता बच्ची खेत के पास गंभीर हालत में मिली, पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर आरोपी को दबोचा

गोरखपुर। गुलरिहा थाना क्षेत्र में मानवता को झकझोर देने वाली एक घटना सामने आई है। घर से लापता हुई नौ माह की मासूम बच्ची शनिवार सुबह गंभीर हालत में मिली। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
जानकारी के अनुसार शुक्रवार देर रात बच्ची अपने घर में परिजनों के साथ सो रही थी। रात में जब परिजनों की नींद खुली तो बच्ची बिस्तर पर नहीं मिली। इसके बाद परिवार और स्थानीय लोगों ने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन देर रात तक कोई सुराग नहीं मिला।
शनिवार सुबह घर से करीब 500 मीटर दूर एक टिनशेड के पास बच्ची अचेत अवस्था में मिली। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और बच्ची को एंबुलेंस की सहायता से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। वहां प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना मिलते ही क्षेत्र में आक्रोश फैल गया। पुलिस अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटनास्थल से मिले साक्ष्यों और अन्य जानकारियों के आधार पर पुलिस ने संदेह के आधार पर एक युवक को हिरासत में लिया।
पूछताछ और जांच के दौरान उसके खिलाफ महत्वपूर्ण तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। आरोपी पीड़ित परिवार का रिश्तेदार बताया जा रहा है। पुलिस ने उसके खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आगे की विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। चिकित्सकीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं बच्ची का उपचार विशेषज्ञ चिकित्सकों की निगरानी में जारी है।
पुलिस ने आश्वासन दिया है कि मामले में दोषी के खिलाफ कठोरतम कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। घटना के बाद क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है।

अन्य खबरें

PHM NEWS Repoter
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.