गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर एयरपोर्ट पर बुधवार को मनाया जाएगा यात्री सेवा दिवस : यात्रियों का तिलक से स्वागत, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्यार्थियों का एयरपोर्ट भ्रमण होगा खास आकर्षण

गोरखपुर | 17-Sep-2025 11:03 AM | 47 |
गोरखपुर
यात्रियों का तिलक से स्वागत, वृक्षारोपण, सांस्कृतिक कार्यक्रम और विद्यार्थियों का एयरपोर्ट भ्रमण होगा खास आकर्षण

गोरखपुर, 16 सितम्बर।

भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण (AAI) के दिशानिर्देशों के तहत बुधवार (17 सितम्बर) को देशभर के हवाई अड्डों पर यात्री सेवा दिवस मनाया जाएगा। इसी क्रम में गोरखपुर एयरपोर्ट पर भी ‘सुरक्षित यात्रा, सुखद यात्रा, यही हमारी सेवा की परिभाषा’ थीम पर दिनभर विविध कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

एयरपोर्ट डायरेक्टर आर.के. पराशर और यात्री सेवा दिवस के नोडल अधिकारी, सहायक महाप्रबंधक (संचार) विजय कुमार ने बताया कि कार्यक्रमों की शुरुआत यात्रियों का तिलक से स्वागत कर होगी। इसके अलावा ‘एक पेड़ मां के नाम’ वृक्षारोपण अभियान, लोकनृत्य प्रदर्शन, प्रश्नोत्तरी एवं चित्रकला प्रतियोगिता, फोटो बूथ, रक्तदान शिविर और नि:शुल्क स्वास्थ्य जांच शिविर (बीपी, शुगर, हीमोग्लोबिन व नेत्र परीक्षण) भी होंगे।

युवाओं में विमानन क्षेत्र के प्रति रुचि जगाने के लिए कक्षा 10वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों को एयरपोर्ट भ्रमण कराया जाएगा तथा करियर अवसरों पर परिचर्चा भी होगी। यात्रियों से फीडबैक लिया जाएगा और सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स एयरपोर्ट की सेवाओं पर व्लॉग बनाएंगे। दिनभर की गतिविधियों के उपरांत शाम 5 बजे मीडिया डी-ब्रीफिंग में सभी कार्यक्रमों की जानकारी साझा की जाएगी।

एयरपोर्ट डायरेक्टर आर.के. पराशर ने कहा कि यात्री सेवा दिवस यात्रियों को बेहतर सेवाएं, जागरूकता और सहभागिता बढ़ाने का प्रतीक है। यह भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण की यात्रियों की सुविधा, सुरक्षा और संतुष्टि के प्रति सतत् प्रतिबद्धता को दर्शाता है।

 

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.