शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

एआई जागरूकता में गोरखपुर ने रचा इतिहास गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम

गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड में दर्ज हुआ नाम
gorakhpur-news

गोरखपुर, 15 अप्रैल।
पूर्वांचल की धरती गोरखपुर ने एक बार फिर देश-दुनिया में अपनी अलग पहचान बनाई है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) के क्षेत्र में जागरूकता फैलाने के लिए चलाए गए “AI for All Awareness Program” ने गिनीज बुक ऑफ वर्ल्ड रिकॉर्ड्स में जगह बनाकर इतिहास रच दिया है। इस कार्यक्रम के तहत एक सप्ताह के भीतर 7,64,187 ऑनलाइन पंजीकरण दर्ज किए गए, जो अपने आप में एक अभूतपूर्व उपलब्धि है।
यह ऐतिहासिक पहल मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में तैयार की गई थी। कार्यक्रम की रूपरेखा को Maharana Pratap Institute of Technology (एमपीआईटी) ने Tata Consultancy Services (टीसीएस) सहित कई प्रतिष्ठित संस्थानों के सहयोग से लागू किया।
कार्यक्रम की सफलता के उपलक्ष्य में आयोजित भव्य समारोह में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि ऋषि नाथ ने मुख्यमंत्री और एन. चंद्रशेखरन को आधिकारिक प्रमाण पत्र सौंपा। यह सम्मान एमपीआईटी परिसर में आयोजित पूर्वी उत्तर प्रदेश के पहले “सेंटर ऑफ एक्सीलेंस” के लोकार्पण समारोह के दौरान प्रदान किया गया।
शुरुआत में इस अभियान के लिए 5 लाख पंजीकरण का लक्ष्य निर्धारित किया गया था, लेकिन जनभागीदारी और जागरूकता के चलते यह आंकड़ा 7.64 लाख के पार पहुंच गया। यह उपलब्धि न केवल गोरखपुर बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश और देश के लिए गर्व का विषय बन गई है।
इस अभियान में क्षेत्र के प्रमुख शैक्षणिक संस्थानों ने भी सक्रिय भूमिका निभाई। इनमें दीनदयाल उपाध्याय गोरखपुर विश्वविद्यालय, मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय, महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय, आयुष विश्वविद्यालय, एमपी पॉलिटेक्निक, आईटीएम गीडा और बीआईटी गीडा जैसे संस्थान शामिल रहे।
गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स के प्रतिनिधि के अनुसार, ऑनलाइन पंजीकरण की पूरी प्रक्रिया को अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुसार कड़ाई से परखा गया, जिसके बाद इस उपलब्धि को आधिकारिक रूप से मान्यता दी गई।
यह “AI for All Awareness Program” पूरी तरह निशुल्क है और इसका उद्देश्य आम लोगों को आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के बारे में जागरूक बनाना है। कार्यक्रम के अंतर्गत प्रतिभागियों को एआई की बुनियादी जानकारी, जेनरेटिव एआई टूल्स का उपयोग, प्रॉम्प्टिंग तकनीक, जिम्मेदार एआई उपयोग, साइबर सुरक्षा, फ्रॉड से बचाव, पासवर्ड एवं ओटीपी सुरक्षा जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर प्रशिक्षण दिया जाएगा।
गोरखपुर का यह रिकॉर्ड केवल एक संख्या नहीं, बल्कि डिजिटल इंडिया के विजन को मजबूत करने की दिशा में एक बड़ा कदम है। यह पहल साबित करती है कि सही नेतृत्व और सामूहिक प्रयास से किसी भी लक्ष्य को पार किया जा सकता है।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज