गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

गोरखपुर: नगर निगम की अतिक्रमण कार्रवाई विवादों में : अधिवक्ता के मकान और शिवलिंग मंदिर तोड़ा गया

गोरखपुर | 04-Sep-2025 11:36 PM | 47 |
गोरखपुर
अधिवक्ता के मकान और शिवलिंग मंदिर तोड़ा गया

गोरखपुर। नगर निगम की अतिक्रमण विरोधी कार्रवाई रेल विहार कॉलोनी में विवाद का कारण बन गई। अधिवक्ता सुमित कुमार मिश्रा के मकान पर ध्वस्तीकरण की कार्रवाई के दौरान न केवल मकान को नुकसान पहुंचा बल्कि घर के बाहर स्थित शिवलिंग मंदिर भी तोड़ दिया गया। अधिवक्ता का आरोप है कि यह कार्रवाई नगर निगम अधिकारियों के भ्रष्टाचार की शिकायत करने के कारण की गई।

₹25 हजार की मांग और शिकायत का आरोप

सुमित कुमार मिश्रा ने चिलुआताल थाने में तहरीर देकर आरोप लगाया कि नगर निगम के जेई अतुल कुमार ने एक माह पूर्व उनके भाई से ₹25,000 की माँग की थी। इस राशि में से ₹15,000 अधिशासी अभियंता के हिस्से के लिए बताए गए थे। रुपये न देने पर 2 सितंबर को दोपहर 12 बजे ध्वस्तीकरण की कार्रवाई कर दी गई। अधिवक्ता ने बताया कि इस दौरान उनके शिवलिंग मंदिर और तिरंगे झंडे का भी अपमान हुआ।

बार एसोसिएशन का हस्तक्षेप

मामले पर बार एसोसिएशन के अध्यक्ष भानु पांडेय एवं मंत्री सहित दर्जनों अधिवक्ताओं ने नगर आयुक्त गौरव सिंह सोगरवाल से मुलाकात की। अधिवक्ताओं ने जेई और अधिशासी अभियंता के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की। नगर आयुक्त ने इस मामले की दो दिन में जाँच कराने का आश्वासन दिया।

नगर निगम का पक्ष

नगर निगम के जेई अतुल कुमार ने फोन पर आरोपों को पूरी तरह निराधार बताया। उन्होंने कहा कि जब उच्च अधिकारी मामले की जांच करेंगे तो वे अपना पक्ष प्रस्तुत करेंगे।

मामले ने नगर निगम की अतिक्रमण नीतियों और अधिकारियों की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। अधिवक्ता और बार एसोसिएशन का कहना है कि न्यायसंगत कार्रवाई न होने पर वे कानूनी मार्ग अपनाएंगे।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.