बुधवार, 11 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
भारत माता चौक के पास हिंदू बाल संघ द्वारा स्थापित की गईं मां लक्ष्मी की प्रतिमा सिद्धार्थनगर 8 नवंबर 2026 खेसरहा थाना क्षेत्र के पेडारी और कलनाखोर गांव में फुल्की खाने के भैया दूज और छठ पूजा को लेकर बढ़नी में पुलिस अलर्ट सीओ मयंक द्विवेदी ने किया पैदल गश्त भैया दूज और छठ पूजा को लेकर शोहरतगढ़ पुलिस अलर्ट कस्बे में किया पैदल गश्त लक्ष्मी प्रतिमा स्थल पर पुलिस की निगरानी रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
गोरखपुर न्यूज़

गोकुलधाम वृद्धाश्रम वृक्षारोपण के साथ सेवा कार्य, वृद्धजनों को फल, अनाज और तौलिये वितरित

वृक्षारोपण के साथ सेवा कार्य, वृद्धजनों को फल, अनाज और तौलिये वितरित
gorakhpur-news

गोरखपुर। समाजसेवा और पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए गोकुलधाम वृद्धाश्रम में वामा सारथी एवं एक नयी आशा के संयुक्त तत्वावधान में वृक्षारोपण एवं सेवा कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर वृद्धजनों एवं मानसिक रूप से असक्त व्यक्तियों के बीच फल, मिठाई, अनाज और तौलियों का वितरण किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन वामा सारथी गोरखपुर की अध्यक्षा शोभा जैन, धर्मपत्नी पुलिस महानिदेशक, गोरखपुर जोन, के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत आश्रम परिसर में आम एवं कागजी नींबू के पौधों के रोपण से हुई। उपस्थित लोगों ने पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संकल्प भी लिया।
वृक्षारोपण के बाद दोनों संस्थाओं की सदस्याओं ने वृद्धाश्रम में रह रहे वरिष्ठ नागरिकों और मानसिक रूप से असक्त व्यक्तियों से मुलाकात कर उनका कुशलक्षेम जाना। इसके बाद उन्हें फल, मिठाई, अनाज एवं तौलिये वितरित किए गए। इस दौरान वृद्धजनों के साथ आत्मीय संवाद ने कार्यक्रम को भावनात्मक स्वरूप प्रदान किया।
कार्यक्रम में वामा सारथी की ओर से अपूर्वा निमिष पाटिल (धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक नगर), तूसा पुरी (धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक दक्षिणी) एवं प्रतिभा (धर्मपत्नी पुलिस अधीक्षक उत्तरी) विशेष रूप से उपस्थित रहीं।
वहीं एक नयी आशा संस्था की ओर से संस्थापक सीमा छापड़िया, अध्यक्ष डॉ. निशी अग्रवाल, सचिव राधा सिंहानिया सहित नमामी अग्रवाल, विभा खंडेलवाल, नेहा छापड़िया, रिचा अग्रवाल, साधना अग्रवाल, रेखा अग्रवाल, विनीता डिडवानिया, गार्गी अग्रवाल, करुणा डिडवानिया और अनुराग अग्रवाल सहित अनेक सदस्य मौजूद रहे।
इस अवसर पर शोभा जैन ने कहा कि "वामा सारथी" का उद्देश्य केवल पर्यावरण संरक्षण तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज के वरिष्ठ नागरिकों, असहाय और जरूरतमंद लोगों के जीवन में खुशियां लाना भी है। उन्होंने कहा कि सेवा और संवेदना ही समाज को मजबूत बनाती है तथा दोनों संस्थाएं भविष्य में भी ऐसे जनकल्याणकारी कार्यक्रम निरंतर आयोजित करती रहेंगी।
कार्यक्रम के अंत में वृद्धाश्रम के बुजुर्गों ने दोनों संस्थाओं के इस सेवा कार्य की सराहना करते हुए उनके प्रति आभार व्यक्त किया।

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

रूस से MBBS की डिग्री हासिल कर मनीष कुमार चौरसिया ने बढ़ाया क्षेत्र का मान
मिशन शक्ति फेज 6.0 शक्ति दीदी नारी सुरक्षा, नारी सम्मान के तहत थाना शोहरतगढ़ मिशन शक्ति टीम
मिशन शक्ति फेज 6.0 अभियान के तहत थाना पथरा बाजार मिशन शक्ति टीम द्वारा थाना क्षेत्र के ग्राम
क्षेत्राधिकारी शोहरतगढ़ द्वारा थाना शोहरतगढ़ पुलिस के साथ