शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर जोन में रातभर चला सघन अभियान: 178 वारण्टी-वांछित गिरफ्तार, 383 पर बीएनएसएस के तहत कार्रवाई अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन के निर्देशन में जोन के सभी जनपदों में अपराधियों पर कसा शिकंजा, ताबड़तोड़ दबिश से फरार आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे

अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन के निर्देशन में जोन के सभी जनपदों में अपराधियों पर कसा शिकंजा, ताबड़तोड़ दबिश से फरार आरोपी भी चढ़े पुलिस के हत्थे
gorakhpur-news

गोरखपुर। कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने और अपराधियों पर सख्त कार्रवाई सुनिश्चित करने के लिए गोरखपुर जोन में शनिवार की रात विशेष सघन अभियान चलाया गया। अपर पुलिस महानिदेशक गोरखपुर जोन, मुथा अशोक जैन के निर्देशन में यह अभियान देर रात से लेकर सुबह तक जारी रहा। अभियान में बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों, एसओजी टीम, महिला पुलिस तथा थानास्तर की कई टुकड़ियों को तैनात किया गया।

अभियान के दौरान जोन के सभी जिलों—गोरखपुर, देवरिया, कुशीनगर, महाराजगंज, सिद्धार्थनगर और बस्ती—में पुलिस ने ताबड़तोड़ दबिश दी। इस सघन कार्रवाई में कुल 178 वारण्टी और वांछित अपराधियों की गिरफ्तारी की गई। पकड़े गए अभियुक्तों में 04 वसूली वारण्टी, 136 सामान्य वारण्टी और 38 वांछित अपराधी शामिल रहे। सभी आरोपियों को आवश्यक विधिक प्रक्रिया के बाद जेल भेज दिया गया।

इसके साथ ही पुलिस ने बीएनएसएस (Bharatiya Nyaya Sanhita) के तहत भी सख्त कदम उठाए। कुल 193 मामलों में 383 व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई की गई। इसमें सड़क पर अवैध कब्जा, नियम उल्लंघन, सार्वजनिक स्थानों पर अव्यवस्था फैलाने जैसे प्रकरण शामिल रहे। अधिकारियों के मुताबिक यह अभियान केवल वारण्टी पकड़ने का ही नहीं, बल्कि समग्र कानून-व्यवस्था को नियंत्रण में रखने का प्रयास था।

अपर पुलिस महानिदेशक मुथा अशोक जैन ने अभियान की समीक्षा करते हुए संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि अपराधियों में भय का माहौल बनाना और जनता में सुरक्षा की भावना मजबूत करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है। उन्होंने बताया कि लंबे समय से फरार चल रहे कई आरोपी इन दबिशों के दौरान गिरफ्तार हुए, जिससे कई पुराने मामलों के निस्तारण का मार्ग भी प्रशस्त होगा।

उन्होंने सभी जनपदों की पुलिस टीमों की मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि आगे भी ऐसे अभियान नियमित रूप से चलाए जाएंगे, ताकि अपराधियों पर लगातार शिकंजा कसता रहे। रातभर चले अभियान में कई स्थानों पर पुलिस ने चेकिंग लगाई, संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की और कई ठिकानों पर दबिश देकर फरार आरोपियों को पकड़ा।

पुलिस प्रशासन ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस कंट्रोल रूम या स्थानीय थाने को दें। ऐसी जानकारी कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने में बेहद महत्वपूर्ण होती है।

 

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज