शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

बिना नोटिस और पक्ष सुने किया मकान कुर्क करने का आरोप परिवार ने पुलिस व राजस्व विभाग पर लगाया पक्षपात का दावा

परिवार ने पुलिस व राजस्व विभाग पर लगाया पक्षपात का दावा
gorakhpur-news

सहजनवा थाना क्षेत्र के एक परिवार ने स्थानीय पुलिस और राजस्व अधिकारियों पर तुगलकी और एकतरफा कार्रवाई का आरोप लगाते हुए प्रेस वार्ता में न्याय की गुहार लगाई है। पीड़ित ने बताया कि उन्होंने 1982 में अराजी 132 (खसरा/गाटा) खरीदकर उसी पर मकान बनवाकर पिछले लगभग 45 वर्ष से परिवार सहित निवास तथा बिल्डिंग मटेरियल की दुकान चला रहे हैं।

पीड़ित के अनुसार उनके बगल में स्थित गाटा संख्या 87ग को नर्वदेश्वर सिंह सोलंकी ने खरीदा था। शिकायत है कि नर्वदेश्वर सिंह ने उनके घर पर कब्जा करने के इरादे से स्थानीय पुलिस को शिकायत दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस ने बिना किसी पक्ष को सुने और बिना पूर्व नोटिस के शांति भंग की आशंका का हवाला देते हुए उनके मकान को कुर्क करने की रिपोर्ट राजस्व विभाग को भेज दी।

पीड़ित ने कहा, “हमने तीन पीढ़ियों से यहाँ रहकर अपना घर और दुकान बनाई है — अचानक बिना नोटिस के कुर्की का आदेश आना हमारे लिए कष्टदायक और अनुचित है। नर्वदेश्वर ने अपनी जमीन में कार्रवाई करवाई होगी तो हमें क्यों निशाना बनाया गया?” उन्होंने आरोप लगाया कि स्थानीय प्रभाव और धनबल के कारण नर्वदेश्वर की शिकायत पर त्वरित कार्रवाई की गई जबकि उनके पक्ष को नजरअंदाज किया गया।

परिवार ने कहा कि उन्होंने मामला जनहित और विधिक अधिकारों के मद्देनजर मुख्यमंत्री पोर्टल तथा प्रधानमंत्री पोर्टल पर भी दर्ज कराया है और संबंधित उच्च अधिकारियों से व्यक्तिगत रूप से मिलकर प्रस्तुतियाँ दी हैं, लेकिन अबतक कोई ठोस कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने मांग की है कि मामले की निष्पक्ष और शीघ्र जांच कराकर जो भी गलत हो, उसके विरुद्ध कानूनी कार्रवाई की जाए और यदि कुर्की गलत है तो उसे तत्काल रद्द किया जाए।

 

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज