गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का दूसरा दिन भी सेवा और समर्पण को समर्पित : मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा व राजस्थान सेवा समिति के शिविर में अब तक 25 दिव्यांगजन नए पैरों पर खड़े हुए, 350 लाभार्थियों तक पहुँचाने का लक्ष्य

गोरखपुर | 09-Sep-2025 10:46 AM | 47 |
गोरखपुर
मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा व राजस्थान सेवा समिति के शिविर में अब तक 25 दिव्यांगजन नए पैरों पर खड़े हुए, 350 लाभार्थियों तक पहुँचाने का लक्ष्य

गोरखपुर, 8 सितम्बर।
मारवाड़ी युवा मंच गोरखपुर शाखा और राजस्थान सेवा समिति द्वारा आयोजित त्रिदिवसीय निःशुल्क कृत्रिम पैर प्रत्यारोपण शिविर का दूसरा दिन भी सेवा और समर्पण का अद्भुत उदाहरण बना।

शाखा अध्यक्ष मयंक अग्रवाल ने बताया कि दूसरे दिन 100 से अधिक पंजीकरण हुए हैं। अब तक 25 लाभार्थियों को कृत्रिम पैर लगाकर विदा किया गया है। शिविर का लक्ष्य लगभग 350 दिव्यांगजन को कृत्रिम पैर उपलब्ध कराना है। कार्यक्रम समन्वयक अभिषेक पोद्दार ने बताया कि सिलीगुड़ी से आई 10 डॉक्टरों की विशेषज्ञ टीम पूरे दिन अथक परिश्रम कर रही है।

शाखा सचिव अंकित गाड़िया ने बताया कि शिविर का समापन 9 सितम्बर को होगा। वहीं पंजीकरण संयोजक पवन गोयनका ने कहा कि यदि लाभार्थियों की संख्या बढ़ी तो डॉक्टरों की टीम को एक दिन और रोककर सभी को लाभान्वित किया जाएगा।

प्रान्तीय अध्यक्ष नवीन पालड़ीवाल ने गोरखपुर शाखा की सराहना करते हुए कहा कि मंच सदैव मानव सेवा के लिए तत्पर रहता है और ऐसे शिविर समाज में नई आशा और ऊर्जा का संचार करते हैं।

डॉक्टरों की टीम द्वारा जब दिव्यांगजन पहली बार अपने पैरों पर खड़े होकर मुस्कुराए तो पूरा शिविर स्थल भावुकता और खुशी से भर उठा। समाज के अनेक बंधु भी शिविर स्थल पर पहुंचे और इस सेवा कार्य की सराहना की।

शिविर के संचालन में कोषाध्यक्ष रजत लाठ, उपाध्यक्ष दुर्गेश बजाज, संचित भालोटिया, अंकित पोद्दार, आकाश अग्रवाल, अभिषेक केडिया, गौरव चिरानिया सहित बड़ी संख्या में युवा सदस्य सक्रिय भूमिका निभा रहे हैं।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.