शनिवार, 14 नवंबर 2026 ऐप डाउनलोड करें
PHM NEWS logo PHM NewsPrime Heritage Morning
ब्रेकिंग
IPEC के छात्रों ने CanSat 7U प्रतियोगिता में "उत्कृष्ट" (Excellent) ग्रेड हासिल किया* जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश। मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया क्षेत्राधिकारी निचलौल रविंद्र सिंह ने बुधवार को चौक थाने का आकस्मिक निरीक्षण किया सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज
गोरखपुर न्यूज़

9 और 16 नवंबर को सन रोज संस्थान करेगा पर्यावरण संरक्षण प्रतियोगिता एवं प्रदर्शनी का आयोजन चित्रकला के माध्यम से बढ़ेगी हरियाली और जल संरक्षण की जागरूकता, 16 नवंबर को होगा सम्मान समारोह

चित्रकला के माध्यम से बढ़ेगी हरियाली और जल संरक्षण की जागरूकता, 16 नवंबर को होगा सम्मान समारोह
gorakhpur-news

गोरखपुर। पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से सन रोज संस्थान की ओर से दो दिवसीय कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। संस्थान द्वारा 9 नवंबर (रविवार) को चित्रकला प्रतियोगिता और 16 नवंबर को प्रदर्शनी, पुरस्कार वितरण तथा सम्मान समारोह का आयोजन किया जाएगा।

संस्थान के चेयरमैन विवेक कुमार अस्थाना ने बताया कि चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन आर्य नगर, तरंग चौक स्थित सरस्वती विद्या मंदिर स्कूल में अपराह्न 1 बजे से किया जाएगा। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी — जूनियर वर्ग (14 वर्ष से कम आयु) और सीनियर वर्ग (25 वर्ष से कम आयु)। इसमें छात्र-छात्राओं के साथ-साथ इच्छुक महिला-पुरुष भी भाग ले सकते हैं।

पंजीकरण स्थल पर ही किया जा सकेगा और प्रतिभागियों को समय से पूर्व पहुंचकर आवश्यक औपचारिकताएं पूरी करनी होंगी। प्रतियोगिता के लिए विषय तय किए गए हैं — जूनियर वर्ग के लिए “पौधा या वृक्ष संरक्षण” और सीनियर वर्ग के लिए “जल संरक्षण”। श्री अस्थाना ने बताया कि इन विषयों का उद्देश्य बच्चों और युवाओं में पर्यावरण के प्रति जिम्मेदारी और रचनात्मक सोच को प्रोत्साहित करना है।

उन्होंने कहा कि 9 नवंबर को प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी प्रतिभागियों की चित्रकृतियों को 16 नवंबर को सिविल लाइन स्थित वैष्णवी लॉन में आयोजित चित्रकला प्रदर्शनी में प्रदर्शित किया जाएगा। उसी दिन पुरस्कार वितरण और सम्मान समारोह का भी आयोजन होगा, जिसमें श्रेष्ठ प्रतिभागियों को सम्मानित किया जाएगा।

अस्थाना ने बताया कि इस प्रतियोगिता के माध्यम से समाज में हरियाली और जल संरक्षण के महत्व को रेखांकित किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पर्यावरणीय संतुलन बनाए रखना हर नागरिक का दायित्व है और कला के माध्यम से यह संदेश अधिक प्रभावी ढंग से जन-जन तक पहुंचाया जा सकता है।

संस्थान के इस पहल की सराहना करते हुए स्थानीय शिक्षकों और अभिभावकों ने कहा कि ऐसी प्रतियोगिताएं बच्चों के व्यक्तित्व विकास के साथ-साथ समाज में पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने का भी उत्कृष्ट माध्यम हैं।

 

यह भी पढ़ें

प्रेस वार्ता में 25 राजनीतिक दलों और संगठनों ने संयुक्त रूप से चुनाव लड़ने का किया ऐलान, पुरानी पेंशन बहाली, संविदाकर्मियों के नियमितीकरण और निशुल्क शिक्षा का किया वादा।
दस्तावेजों के आधार पर निष्पक्ष जांच की मांग, कहा—‘कब्जा दूसरे लोगों का, बेवजह हमें बनाया जा रहा निशाना’।
विकास भवन में आयोजित कॉन्क्लेव में किसानों को आधुनिक डेयरी तकनीकों और सरकारी योजनाओं की दी गई जानकारी, 28 पात्र लाभार्थियों का हुआ चयन।
सीसीटीवी फुटेज और सर्च ऑपरेशन की मदद से राजघाट पुलिस ने आधे घंटे में मासूम को सकुशल खोजकर परिजनों को सौंपा।
छात्रों ने शिक्षकों के निष्कासन, बी.एड. विभाग में कथित अनियमितताओं, स्किल सेंटर बंद किए जाने और शैक्षणिक संकट को लेकर प्रशासन को 7 अगस्त तक का अल्टीमेटम दिया।
पुलिस परिवार की बालिकाओं और छात्राओं ने कराया एचपीवी टीकाकरण, एसएसपी डॉ. कौस्तुभ ने प्रमाण-पत्र देकर किया उत्साहवर्धन।

अन्य खबरें

जनगणना-2027 स्वगणना अभियान को सफल बनाने में जुटा प्रशासन, डीएम ने दिए व्यापक प्रचार-प्रसार के निर्देश।
मालगाड़ी की चपेट में आने से सिंदुरिया निवासी रेलकर्मी की दर्दनाक मौत
महिला अस्पताल में एक करोड़ की लागत से तैयार हुई हाईटेक लैब, होंगी 117 तरह की जांचें
हाथरस में विवाहिता की संदिग्ध मौत, मायके पक्ष ने जहर देकर हत्या का लगाया आरोप
सड़क पर रखे धान के बोझ से फिसली बाइक, दो लोग गंभीर। थाना क्षेत्र के पिपरा कल्याण और सिंदुरिया
सिंदुरिया चौराहे पर मारपीट में पांच के खिलाफ केस दर्ज