गोरखपुर न्यूज़
Home / Local / Uttar Pradesh / गोरखपुर
🚨 Breaking News | गोरखपुर

मत्स्यपालकों के सशक्तिकरण के लिए सरकार प्रतिबद्ध, सभापति वीरू साहनी ने की समीक्षा बैठक : योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, मछुआ बीमा पंजीकरण और तालाबों की शत-प्रतिशत नीलामी के निर्देश

गोरखपुर | 02-Nov-2025 10:51 PM | 47 |
गोरखपुर
योजनाओं के त्वरित क्रियान्वयन, मछुआ बीमा पंजीकरण और तालाबों की शत-प्रतिशत नीलामी के निर्देश

उत्तर प्रदेश मत्स्यजीवी सहकारी संघ लिमिटेड के सभापति वीरू साहनी ने शुक्रवार को विकास भवन सभागार में जनपद की सभी मत्स्यजीवी सहकारी समितियों के अध्यक्षों, सचिवों और मत्स्यपालकों के साथ विस्तृत समीक्षा बैठक की। बैठक में उन्होंने मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की प्रगति की जानकारी ली और उनके त्वरित, पारदर्शी एवं प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

सभापति साहनी ने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में प्रदेश सरकार मत्स्यपालक समुदाय के आर्थिक सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, मत्स्य पालन किसान क्रेडिट कार्ड जैसी योजनाओं के माध्यम से मछुआरों की आय बढ़ाने के ठोस प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समय से पहुंचे, इसमें किसी प्रकार की लापरवाही न हो।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार मत्स्य क्षेत्र को आत्मनिर्भर भारत अभियान का महत्वपूर्ण आधार मानती है। इसलिए मत्स्य उत्पादन, प्रसंस्करण और विपणन से जुड़े सभी घटकों को सशक्त बनाना आवश्यक है। साहनी ने मछुआ दुर्घटना बीमा योजना के अंतर्गत पात्र मत्स्यजीवियों का पंजीकरण शीघ्र कराने और ग्रामीण क्षेत्रों में विशेष जागरूकता शिविर आयोजित करने के निर्देश दिए, ताकि कोई भी पात्र लाभार्थी वंचित न रह जाए।

सभापति ने निष्क्रिय मत्स्य सहकारी समितियों को तत्काल नोटिस जारी करने और सक्रिय समितियों की संख्या बढ़ाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि निष्क्रिय समितियों के स्थान पर नई समितियों का गठन कर उन्हें मत्स्य पालन गतिविधियों में जोड़ा जाए। इसके साथ ही जनपद के सभी तालाबों की शत-प्रतिशत नीलामी सुनिश्चित की जाए, ताकि मत्स्य उत्पादन को गति मिले और सरकार की योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर तक पहुंचे।

वीरू साहनी ने कहा कि सरकार का उद्देश्य मत्स्यपालकों की आय को दोगुना करने के साथ-साथ ग्रामीण रोजगार सृजन को भी प्रोत्साहित करना है। उन्होंने बैंकिंग प्रणाली से बेहतर तालमेल बनाने, किसान क्रेडिट कार्ड वितरण को तेज करने और मत्स्य उत्पादों के विपणन हेतु आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने की बात कही।

बैठक में उपनिदेशक मत्स्य विभाग, जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक मनोज कुमार श्रीवास्तव, सचिव मंडी समिति, तकनीकी अधिकारी और बड़ी संख्या में मत्स्यपालक उपस्थित रहे। सभी ने अपने अनुभव साझा किए और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन के सुझाव दिए।

अन्य खबरें

डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय: एलएलबी प्रवेश परीक्षा में 90% और एमबीए में 91% अभ्यर्थी रहे उपस्थित : एमसीए और एमएससी रसायन विज्ञान की परीक्षाएं भी सफलतापूर्वक आयोजित

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : वाहन टक्कर के बाद महिला से अभद्रता व मारपीट, शाहपुर पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : गोला पुलिस ने लूटकांड का किया खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार, लॉकेट और बाइक बरामद

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर से पौधरोपण महायज्ञ-2026 की शुरुआत करेंगे सीएम योगी : 35 करोड़ पौधरोपण का लक्ष्य

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : बारिश के बीच सीएम योगी का जनता दर्शन, 250 लोगों की सुनीं समस्याएं

गोरखपुर न्यूज़

बांसगांव में सक्रिय हुए पूर्व मंत्री सदल प्रसाद : जनसंपर्क अभियान से बढ़ी राजनीतिक हलचल

गोरखपुर न्यूज़

सरस्वती शिशु मंदिर में UPSC टॉपर इशिता शर्मा का भव्य सम्मान : 21 औषधीय पौधों का रोपण कर दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर में सपा की मासिक बैठक: बूथ सशक्तिकरण पर जोर, अयोध्या पोस्टर प्रकरण में गिरफ्तारी की निंदा : गोरखपुर में समाजवादी पार्टी की मासिक बैठक में संगठन विस्तार,

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : विश्वविद्यालय के सात शोधार्थियों को मिला ICHR का प्रतिष्ठित शोध अनुदान

गोरखपुर न्यूज़

गोरखपुर : 5 किलोमीटर पीछा कर मोबाइल छिनैती का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

गोरखपुर न्यूज़
KIRORI MAL KA HATA, SUMER SAGAR, GORAKHPUR
Copyright © 2024 - 2025 PHM News. All Rights Reserved.